Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: अपनी जड़ों को मत भूलना... ‘धरोहर-2026’ के समापन पर मंत्री सुबोध उनियाल का युवाओं को संदेश

Uttarakhand News: अपनी जड़ों को मत भूलना... ‘धरोहर-2026’ के समापन पर मंत्री सुबोध उनियाल का युवाओं को संदेश

Uttarakhand News: सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड पार्श्व गायक वरुण जैन की शानदार प्रस्तुति के साथ भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में संगीत, नृत्य, कला, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।

महोत्सव के दूसरे दिन फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नए विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया गया, वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक दर्शन फर्स्वाण, सौरभ मैठाणी, रोहित चौहान और ललित गित्यार ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पहाड़ी गीतों की धुन पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमते नजर आए।

महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित स्टार ईव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड पार्श्व गायक वरुण जैन रहे। उन्होंने अपनी शानदार गायकी से युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर विद्यार्थी देर रात तक झूमते रहे। वहीं, उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक एवं इंडियन आइडल फेम दीपक महर ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा परिसर संगीत और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

समापन समारोह में उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां भी जरूरी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कारों और जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी असली धरोहर आप जैसे युवा हैं और इस धरोहर को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की अनेक विशिष्ट हस्तियों ने भी सहभागिता की। इनमें विशिष्ट अतिथि सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार, अति विशिष्ट अतिथि  बॉक्स कंपनी के संस्थापक दीपक बिष्ट, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जे.एम.एस. राणा, यूसर्क की पूर्व निदेशक प्रो. अनीता रावत, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, अपर पुलिस अधीक्षक संजय उप्रेती, दर्जाधारी शान्तनु बिष्ट और आरजे काव्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने महोत्सव की शानदार सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘धरोहर’ संस्थान का एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन है, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ऐसे मंच भी उपलब्ध कराए जाएं, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। ‘धरोहर’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, डायरेक्टर पवन शर्मा, अकादमिक निदेशक डॉ. सपना जोशी, देवल वशिष्ठ, प्रधानाचार्या डॉ. दिनेश्वरी, रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह, डॉ. श्वेता मालवा, विशाखा, डॉ. प्रियंका सहित शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महोत्सव में 2,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: दिवाली-छठ पर 24 घंटे अलर्ट रहेंगे अस्पताल, 6 से 17 नवंबर तक स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

Bihar News: बिहार में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। इस संबंध में विभाग ने राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों, जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। त्योहारों के दौरान अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही प्रमुख छठ घाटों पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, आवश्यक दवाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar News: खेत बचाओ अभियान से किसानों की बदलेगी तकदीर! कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर

Gaya News: बिहार के गया जी जिले में ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि भूमि के संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की अपील की।

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण, छठ व्रतियों की सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पटना में गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। 5 नवंबर को मुख्यमंत्री ने स्टीमर के माध्यम से नासरीगंज घाट से महावीर घाट तक कई प्रमुख घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast