Search KhabarFast

Press ESC to close

Global Tiger Day: PM मोदी ने वन्यजीव प्रेमियों को दी शुभकामनाएं, भारत की भूमिका पर किया गर्व

Global Tiger Day: PM मोदी ने वन्यजीव प्रेमियों को दी शुभकामनाएं, भारत की भूमिका पर किया गर्व

Global Tiger Day: 'ग्लोबल टाइगर डे' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी। उन्होंने दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत बाघ आबादी का घर होने के नाते वैश्विक संरक्षण में भारत की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का साझा करते हुए ग्लोबल टाइगर डे पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई।

सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट को साझा करते हुए पीएम मोदी ने विज्ञान-आधारित संरक्षण, समुदाय की भागीदारी और टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो बाघ संरक्षण को मज़बूत करते हैं। उन्होंने कहा, "ग्लोबल टाइगर डे पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत के लोगों को इस बात पर गर्व है कि दुनिया की लगभग 70% बाघ आबादी हमारे यहां है। भारत के बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ मिल-जुलकर रहने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं। हम विज्ञान-आधारित संरक्षण, समुदाय की भागीदारी और टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं, जो बाघ संरक्षण को मज़बूत करते हैं।

एक अलग बयान में प्रधानमंत्री ने बाघों की सुरक्षा में वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "बाघों की सुरक्षा में हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों की कोशिशों और समर्पण ने अहम भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

इस बीच, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि देश के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए बाघों का संरक्षण बहुत ज़रूरी है। MoEF&CC ने कहा, "बाघ की कहानी हमारे जंगलों, हमारी नदियों और हमारे साझा भविष्य की कहानी है। इस 'ग्लोबल टाइगर डे' पर देखिए कि कैसे एक शानदार प्रजाति का संरक्षण पूरे इकोसिस्टम की सुरक्षा में मदद करता है।" इसके अलावा, मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 'ग्लोबल टाइगर डे' के मौके पर पुरी बीच पर रेत से कलाकृति बनाई।

पटनायक ने कहा, "'ग्लोबल टाइगर डे' के मौके पर हमने 10 फीट लंबा बाघ का सैंड आर्ट बनाया है। WWF (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) के साथ मिलकर, हम हर साल 'ग्लोबल टाइगर डे' पर बाघों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी रेत की कलाकृति बनाते हैं। इस साल भी हमने ऐसा ही किया है। WWF इंडिया बाघों के घर और उनके आस-पास के इलाके को सुरक्षित रखने के बारे में जागरूकता फैला रहा है। जैसे हम अपने घर को सुरक्षित रखते हैं, वैसे ही बाघों को सुरक्षित रखना भी हम सबकी ज़िम्मेदारी है। हमने एक बाघ और उसके बच्चों को दिखाया है, जिससे पता चलता है कि वे अपने घर में कितने खुश हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast