Search KhabarFast

Press ESC to close

Success Story: नौकरी करते हुए BPSC में मिली 9वीं रैंक, UP टैक्स ऑफिसर उपासना शर्मा बनीं बिहार की SDM

Success Story: नौकरी करते हुए BPSC में मिली 9वीं रैंक, UP टैक्स ऑफिसर उपासना शर्मा बनीं बिहार की SDM

BPSC Success Story: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली उपासना शर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की है। इस शानदार सफलता के साथ उनका चयन बिहार में एसडीएम (SDM) के पद पर हुआ है। बता दें, वर्तमान में उपासना उत्तर प्रदेश में स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी नौकरी के साथ तैयारी जारी रखी और इससे पहले यूपी पीसीएस (UP PCS) 2024 की परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी।

कौन हैं उपासना शर्मा?

उपासना शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली के रोहिणी के सचदेवा पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।

सिविल सेवा से पहले उत्तराखंड सरकार के साथ किया काम

सिविल सेवा में कदम रखने से पहले, उन्होंने उत्तराखंड सरकार के एक प्रोजेक्ट और वाणिज्य मंत्रालय के तहत मीडिया असिस्टेंट के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी थीं। यही वो समय था, जब उपासना ने सिविल सर्विस का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत शुरु की।

Also read: बुलंदशहर से नोएडा एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में होगा पूरा, गंगा एक्सप्रेसवे का नया लिंक रूट वेस्ट यूपी के लिए होगा गेम चेंजर

नौकरी के साथ UPPCS की तैयारी

सिविल सर्विस का सपना सच करने की दिशा में उपासना शर्मा ने अपनी नौकरी के साथ ही उत्तर प्रदेश स्टेट सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने UPPCS 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की और उनका चयन स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ।

BPSC में मिली 9वीं रैंक

लेकिन ये तो बस शुरुआत थी। स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर काम करते हुए उन्होंने BPSC की तैयारी की। इस दौरान भी उन्होंने कड़ी मेहनत और लगने से पढ़ाई की। जिसका परिणाम ये निकला कि उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक कर ली है। उन्होंने पूरे राज्य में 9वीं रैंक हासिल की। जिसके बाद उनका चयन बिहार प्रशासनिक सेवा के SDM पद पर हुआ है। बीपीएससी 70वीं के नतीजे जारी होने के बाद उपासना ने सोशल मीडिया पर अपनी सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल, गाड़ी हुई पूरी तरह चकनाचूर

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां गांव नहराणा के पास गश्त पर जा रही डायल 112 की पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पंजाब-हरियाणा HC के जज महाबीर सिंह सिंधु का निधन, पूरे राज्य में शोक की लहर; सभी कोर्ट बंद रखने के आदेश

Mahabir Singh Sindhu Passes Away: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सिटिंग न्यायाधीश न्यायमूर्ति महाबीर सिंह सिंधु का रविवार तड़के निधन हो गया। उनकी उम्र 59 वर्ष की थी।

नोएडा के Sec 119 की हाईराइज सोसाइटी में AC फटने से लगी आग, CM योगी ने प्रभावितों के लिए जारी किए निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां आज आज सोमवार को नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित अरण्य सोसाइटी के एक फ़्लैट में आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast