Kushinagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का कारण एक कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर बताया जा रहा है।
कहां-कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, यह हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र के के NH-28 पर थरुआडीह इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां देर रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के आसपास कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव का रहना वाला एक परिवार रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। लेकिन तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में आठ लोग सवार थे। कार से सभी लोगों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। तो वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों में कन्हैया प्रसाद (40 वर्ष, भलुही ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि), उनके पिता रामबिलास (65 वर्ष), राममिलन (35 वर्ष), आयुष (12 वर्ष), मृदुल मिश्रा (37 वर्ष) और रंजय गुप्ता (35 वर्ष) शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also read: रामलीला मैदान में बोले अखिलेश यादव - जो यूपी से आए थे, UP से ही जाएंगे; SIR पर CM योगी को घेरा