Search KhabarFast

Press ESC to close

रामलीला मैदान में बोले अखिलेश यादव - जो यूपी से आए थे, UP से ही जाएंगे; SIR पर CM योगी को घेरा

रामलीला मैदान में बोले अखिलेश यादव - जो यूपी से आए थे, UP से ही जाएंगे; SIR पर CM योगी को घेरा

Akhilesh Yadav Speech: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष की 'वोट बचाओ रैली' हो रही है। ये रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR प्रक्रिया के खिलाफ बुलाई गई है। इस रैली में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगातार साजिश कर रही है। उन्हें पता है कि वो जनता के बीच से जीत नहीं सकते, इसलिए उन्होंने चुनाव आयोग के जरिए रास्ता निकाला है।उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल का चुनाव भाजपा ने लूटा है। लाखों की फौज लगाकर और चुनाव से पहले SIR कराकर लाखों वोट काट दिए गए। हम हार मानने वाले नहीं हैं, हमने इनकी चोरी पकड़ ली है।

'2022 में वोट चोरी हुई, इसलिए सरकार नहीं बना पाए'

अखिलेश ने कहा कि 2022 में हम यूपी में सरकार नहीं बना पाए, इसकी वजह वोट चोरी थी। जब हमने चुनाव आयोग से यही बात कही तो उन्होंने मुझे नोटिस दे दिया कि आप किस आधार पर कह रहे हैं कि वोट काटे गए हैं।उन्होंने दावा किया कि सपा कार्यकर्ताओं ने वो वोट खोजे जो काटे गए थे। ऐसे कई वोटर मिले जिनके वोट 2019 में पड़े थे लेकिन 2022 में वो वोट नहीं डाल सके। हमने एफिडेविट भी दिया, लेकिन चुनाव आयोग पता नहीं कौन सी नींद सो रहा है।अखिलेश ने कहा कि हमने सुना है कि जबसे जनता जागी है तबसे कुछ कार्रवाई हुई है। पहले पीलीभीत में कार्रवाई की। बंगाल में जो किया है उसकी शुरुआत रामपुर से हुई थी, जहां फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया और घरों में जाकर धमकाया गया।

Also read: 'एक करोड़ से अधिक हिन्दू वोटर के नाम कटे...'वोटर लिस्ट को लेकर सीएम योगी का बड़ा दावा

'जो यूपी से आए थे, वो यूपी से ही जाएंगे'

अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई और भी अच्छे से करते हैं। 27 में यूपी से ऐसी विदाई होगी कि लौटकर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, जो लोग कभी यूपी से आए थे, वे यूपी से ही जाएंगे। 2024 में थोड़ी सी विदाई की है, अब विधानसभा चुनाव में ऐसी विदाई करेंगे कि लौट नहीं पाएंगे। अंत में उन्होंने कहा कि यह राम जी की लीला का मैदान है। सदियों से लोग जानते हैं कि जो पापी हैं उनका नाश होता है। राम जी के सामने वो पापी बचते नहीं हैं। रामजी का धन चुराने वालों का सर्वनाश होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

5 से ज्यादा कटा चालान तो सस्पेंड होगा लाइंसेंस, किराए पर ऑटो, ई-रिक्शा चलवाने वालों पर होगी कार्रवाई

License Suspension: सड़क पर बढ़ रहे हादसे और यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक बड़ा निर्णय लेने जा रही हैं। बता दें की अब बार-बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइंसेंस को सस्पेंड या फिर रद्द भी की जा सकती हैं। आगरा के मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में यह निर्णय लिया गया हैं।

Bihar News: बिहार के CM सम्राट चौधरी ने 2 दिवसीय पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का किया शुभारंभ, लोकतंत्र पर दिया बड़ा संदेश

CM Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 01 नवम्बर 2026 रविवार को गोला रोड (रंजन पथ) स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय 'पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति से जुड़े लोगों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast