Kirren Rijiju on Congress: दिल्ली के रामलीला मैदान में कल 01 नवंबर 2026 रविवार को INDA bloc ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'चलो दिल्ली' रैली का आयोजन किया था। जिसे लेकर सत्तापक्ष लगातार हमलावर हो रही है। इसी बीच, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने 01 नवंबर को हुई एक रैली के दौरान रामलीला मैदान को खचाखच भरा दिखाने के लिए AI से बनी तस्वीर का इस्तेमाल किया।
किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हिंदी में लिखा कि कांग्रेस को कम से कम रामलीला मैदान में भारी भीड़ दिखाने के लिए AI इमेज ठीक से तैयार करनी चाहिए थी। जबकि अंग्रेजी में उन्होंने कहा 'रामलीला मैदान को भरा हुआ दिखाने के लिए नकली AI फोटो भी कांग्रेस पार्टी की नकली नैरेटिव टीम ने ठीक से नहीं बनाई थी!'
इंडिया ब्लॉक की रैली
बता दें, रविवार को इंडिया ब्लॉक ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली की, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के बड़े नेता शामिल हुए। मार्च मिंटो रोड-कॉनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान की ओर शुरू हुआ, जहां हजारों समर्थक जमा हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर कथित वोट चोरी में मदद करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें उनके पद से हटाकर जेल भेजा जाएगा।
रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि यह विरोध देश की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और इसका किसी विशेष राजनीतिक दल या नेता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने CEC पर देश की आवाज को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों से संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने दावा किया कि CEC के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके बिना अपने-अपने पदों पर नहीं पहुंच पाते।
Also read: '1500 दंगे समाजवादी पार्टी की उपलब्धि', सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर किया ताबड़तोड़ हमला