Search KhabarFast

Press ESC to close

Hapur Encounter: उद्योगपति के घर डकैती डालने वाला बदमाश श्याम एनकाउंटर में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Hapur Encounter: उद्योगपति के घर डकैती डालने वाला बदमाश श्याम एनकाउंटर में ढेर, सिर पर था 50 हजार का इनाम

Hapur Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्याम को ढेर कर दिया। श्याम पर आरोप थे कि उसने 01 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाया और करोड़ों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद से वह फरार था। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हापुड़ सहित कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उद्योगपति के घर डकैती का मामला

बता दें, 01 जून की रात बदमाशों के एक गिरोह ने नामी उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर पर डकैती की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया। इसके बाद घर में रखे नकद पैसों और गहने लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया। लेकिन घटना को अंजाम देने वाला आरोपी श्याम फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस हर जगह तलाशी अभियान चला रही थी और 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। 

Also read: इस राज्य में बनेगा सबसे बड़ा सोलर प्लांट, 850 एकड़ जमीन पर तैयार होगी 250 MW परियोजना

कैसे हुआ एनकाउंटर?

इस घटना के बाद हापुड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्याम हापुड़ क्षेत्र में छिपा हुआ है। जिसके बाद हापुड़ नगर और देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरु की। इसी दौरान श्याम एक मोटरसाइकिल से आता दिखा, लेकिन पुलिस को देखते ही वहां से भाग निकला। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरु दिया।

इस दौरान हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को गोली लगी और वह घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस को मजबूरन जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित, इन अधिकारियों की लगी ड्यूटी

Haryana news : नीट-2026 पुनर्परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सिरसा में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

Haryana news : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सिरसा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से

हरियाणा के सिरसा में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सीएम सैनी ने योग को बताया नशा मुक्ति का आधार

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के सान्निध्य में आयोजित इस शिविर में स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ जीवन और नशा मुक्त समाज की आधारशिला बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast