Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के सिरसा में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सीएम सैनी ने योग को बताया नशा मुक्ति का आधार

हरियाणा के सिरसा में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सीएम सैनी ने योग को बताया नशा मुक्ति का आधार

Haryana News: हरियाणा के सिरसा के मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास के सान्निध्य में आयोजित इस शिविर में स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ जीवन और नशा मुक्त समाज की आधारशिला बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा भूमणशाह का यह पावन आश्रम आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस आश्रम में आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवनशैली है, जो व्यक्ति को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और प्रयासों के कारण आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने योग की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है और आज करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।

Also read: Haryana news : हरियाणा के इस जिले में धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने योग को बढ़ावा देने के लिए योग आयोग का गठन किया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 13 नई फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की अधिसूचना जारी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य में नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए 13 नई फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Haryana news : हरियाणा के अनुबंधित लेक्चररों के लिए अच्छी खबर, जाने कोर्ट ने क्या कहा ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में वर्षों से कार्यरत अनुबंधित लेक्चररों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

Punjab News: माता-पिता के सामने बुझ गई बेटे की जिंदगी, न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय रोमांच की दर्दनाक मौत

Punjab News: पंजाब के पठानकोट से अमेरिका घूमने गए एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानकोट की इंदिरा कॉलोनी निवासी रोमांच महाजन के रूप में हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast