Search KhabarFast

Press ESC to close

इस राज्य में बनेगा सबसे बड़ा सोलर प्लांट, 850 एकड़ जमीन पर तैयार होगी 250 MW परियोजना

इस राज्य में बनेगा सबसे बड़ा सोलर प्लांट, 850 एकड़ जमीन पर तैयार होगी 250 MW परियोजना

UP Solar Project: उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। सीतापुर जिले में सेना की लगभग 850 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर 250 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यह प्लांट प्रदेश का सबसे बड़ा सोलर प्रोजेक्ट होगा और इसमें बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी शामिल होगा, जिनमें बिजली का भंडारण भी किया जा सकेगा। इससे राज्य के ऊर्जा सुरक्षा और हरित ऊर्जा लक्ष्यों को भी मजबूती मिलेगी। बता दें, इसे एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से विकसित किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट की खासियत

यह 250 MW का सोलर प्लांट अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा, जो इंटीग्रेटेड बैटरी स्टोरेज सिस्टम (BESS) से चलेगा। इनमें बिजली संरक्षित रहेगी। इस प्लांट के तहत बड़ी संख्या में सोलर पैनल्स लगाए जाएंगे। जिससे हर साल लाखों यूनिट बिजली का उत्पादन होगा और समय आने पर राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को और ज्यादा स्थिरता और मजबूती मिलेगी।  

Also read: UP News: यूपी के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे लॉन्च पर सीएम योगी का विपक्ष पर तंज, गिनाईं पूर्व सरकार की खामियां

पर्यावरण को मिलेगा बड़ा फायदा

इस सोलर प्लांट के शुरू होने से कोयला और अन्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। क्योंकि बिजली बनाने में कई मीट्रिक टन कोयला जलाना पड़ता है। लेकिन सोलर प्लांट स्थापित होने से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

बता दें, रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाना है। रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि यह पहल खाली पड़ी रक्षा भूमि को उपयोगी बनाने की योजना का हिस्सा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान, CM सैनी ने 31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विमानन सुविधाओं का किया उद्घाटन

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी स्थित चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित

Haryana Weather: बारिश के लिए तैयार रहें हरियाणावासी, दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज से बरसेंगे बादल

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

गुरुग्राम में रिकॉर्ड तोड़ प्रॉपर्टी डील, ‘द डहेलियाज’ में करोड़ों रुपये का अल्ट्रा-लक्जरी अपार्टमेंट बिका

हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम का रियल एस्टेट बाजार एक बार फिर चर्चा में है। शहर के गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित डीएलएफ के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहेलियाज’ में देश की सबसे महंगी आवासीय डील्स में से एक दर्ज की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast