Search KhabarFast

Press ESC to close

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात, UP-उत्तराखंड के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें तैयार; यहां देखें पूरा शेड्यूल

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात, UP-उत्तराखंड के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें तैयार; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Raksha Bandhan Special Trains: तीज-त्योहारों के समय यात्रियों की यात्रा बिना किसी दिक्कत के पूरी हो, इसके लिए रेलवे हर बार तरह-तरह की स्कीम लेकर आता है। ऐसा ही कुछ इस बार के लिए भी प्लान किया जा रहा है। दरअसल, इस महीने की 28 तारीख को भाई-बहन का खास पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। जिसके लिए उत्तर रेलवे ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

बता दें, ये ट्रेनें बरेली-रुड़की और हरिद्वार-लखनऊ रूट पर संचालित होंगी। जो 22 से 31 अगस्त तक रोजाना चलेंगी। मालूम हो कि त्योहारों के समय अक्सर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती हैं। तो कई बार टिकट कंफर्म भी नहीं होती, जिससे लोग समय पर अपने घर नहीं पहुंच पाते। लेकिन रेलवे ने इस रक्षाबंधन पर लोगों को राहत भरा गिफ्ट दिया है।

Also read: राजस्थान में हरियाली और झीलों से घिरा '100 आईलैंड का ये शहर', नेचर लवर्स के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

बरेली-रुड़की स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04321 (बरेली से रुड़की): सुबह करीब 7:20 बजे बरेली से प्रस्थान, दोपहर लगभग 2:00 बजे रुड़की पहुंच। 

ट्रेन संख्या 04319 (बरेली से रुड़की): सुबह करीब 10:40 बजे बरेली से प्रस्थान, शाम लगभग 5:15 बजे रुड़की पहुंच। 

ट्रेन संख्या 04322 (रुड़की से बरेली): दोपहर करीब 2:30 बजे रुड़की से प्रस्थान, रात लगभग 11:00 बजे बरेली पहुंच। 

ट्रेन संख्या 04320 (रुड़की से बरेली): शाम करीब 6:20 बजे रुड़की से प्रस्थान, अगले दिन सुबह पहुंच।

इस बीच ये ट्रेनें रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुअज्जमपुर नारायण, चंदोक और लक्सर में रुकेगी।

हरिद्वार-लखनऊ स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04330 (हरिद्वार से लखनऊ): 27 से 29 अगस्त तक। हरिद्वार से दोपहर करीब 3:10 बजे प्रस्थान होगी।

ट्रेन संख्या 04329 (लखनऊ से हरिद्वार): 28 से 30 अगस्त तक। लखनऊ से रात करीब 1:15 बजे प्रस्थान होगी।

इस बीच ये ट्रेनें नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बालामऊ और संडीला में रुकेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast