Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: बारिश बनेगी आफत! इन 14 राज्यों में गरजेंगे बादल, जानें दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

Aaj Ka Mausam: बारिश बनेगी आफत! इन 14 राज्यों में गरजेंगे बादल, जानें दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए जो पूर्वानुमान लगाया था, वह सही साबित होता दिख रहा है। पूरे सीजन (जून से सितंबर) में देशभर में औसत से कम बारिश की संभावना जताई गई है। जून की शुरुआत में ही पूरे देश में बारिश सामान्य से 26% कम रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आसमान सूखा रहेगा।

IMD ने भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर करीब 14 राज्यों में अलर्ट जारी किए हैं। उत्तर-पूर्व भारत, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। तो वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी-तूफान और छिटपुट भारी बारिश का दौर जारी है।

मानसून पड़ रहा कमजोर

बता दें, इस साल मानसून 4 जून को केरल में दस्तक दे चुका है। जो अब पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों और मध्य भारत के कई इलाकों तक पहुंच चुका है। IMD का कहना है कि जून में भी ज्यादातर हिस्सों में औसत से कम बारिश रहने की संभावना है।

दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम

दूसरी तरफ, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। दिल्ली-NCR में 11-13 जून के बीच तेज आंधी-तूफान और बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। तो वहीं, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36-38°C और न्यूनतम तापमान 23-25°C रह सकता है। इस दौरान आसमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन दोपहर के बाद हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 13-17 जून तक छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान , गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। उत्तर प्रदेश में भी 11-17 जून के बीच हल्की बारिश और आंधी का दौर रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? आरबीआई ने लगाया 6 महीने का प्रतिबंध

RBI Bans Bank:भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बैंक पर छह महीने के लिए पाबंदी लगाई गई है। जिसके तहत कई शर्तें रखी गई हैं। रिजर्व बैंक ने प्रतिबंधित बैंक की वित्तीय हालत को देखते हुए फैसला लिया है।

Weather Update : देश के इन राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट ?

Weather Update : देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है जिसके चलते बारिश और आंधी देखने को मिल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast