Search KhabarFast

Press ESC to close

CSIR-CSIO Bharti 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक...खुला नौकरी का खजाना, CSIR-CSIO ने निकाली इन पदों पर भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

CSIR-CSIO Bharti 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक...खुला नौकरी का खजाना, CSIR-CSIO ने निकाली इन पदों पर भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

CSIR-CSIO Jobs: अगर आप 10वीं पास हैं या फिर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है, तो आपको लिए नौकरी के दरवाजे खुस चुके हैं दरअसल, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (CSIR-CSIO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए सुरक्षा अधिकारी, रिसेप्शनिस्ट और ड्राइवर के कुल 6 पद शामिल हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते CSIR-CSIO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

कुल पद – 6

सुरक्षा अधिकारी – 1 पद

रिसेप्शनिस्ट – 1 पद

ड्राइवर – 4 पद

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 14 अगस्त 2026

आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख - 14 सितंबर 2026

Also read: Gold Price: सोने के दाम में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.49 लाख के पार, चांदी भी मजबूत

योग्यता विवरण

शैक्षणिक योग्यता

सुरक्षा अधिकारी, रिसेप्शनिस्ट और ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हर पद के लिए अधिकतम अनुभव सीमा 2 साल से 5 साल तक हैं।

आयु सीमा

सुरक्षा अधिकारी के लिए अधिकतम 35 वर्ष

रिसेप्शनिस्ट के लिए 28 वर्ष

ड्राइवर के लिए 27 वर्ष

इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। ऐसे में  सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

मासिक वेतन

चयनित कैंडिडेट्स को हर महीने 19,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक की सैलेरी मिल सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold Price: सोने के दाम में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.49 लाख के पार, चांदी भी मजबूत

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई दे रहा है। इस बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Gold Silver Price Today 15 August 2026: सोना हुआ महंगा या सस्ता? 15 अगस्त के नए Gold-Silver Rates जारी

Gold Silver Price Today 15 August 2026: 15 अगस्त के दिन सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद आज के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,53,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी नरमी आई है और यह करीब 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast