Search KhabarFast

Press ESC to close

'वंदे मातरम' पर घिरी कांग्रेस, अमित शाह ने किया ताबड़तोड़ प्रहार; बोले- जनता कभी माफ नहीं करेगी

'वंदे मातरम' पर घिरी कांग्रेस, अमित शाह ने किया ताबड़तोड़ प्रहार; बोले- जनता कभी माफ नहीं करेगी

Amit Shah Lashehs Out On Congress: वंदे मातरम के अपमान को लेकर कांग्रेस चौतरफ घिर गई है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया। कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् का अपमान किया है। उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हजारों लोग लाठियां खाई थी और जेल में रहे थे लेकिन, वोट बैंक राजनीति में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया।

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना  

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि पीएम मोदी ने वंदे मातरम् को सम्मान दिया लेकिन, कांग्रेस ने राष्ट्रीय गान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऑफिस पर वंदे मातरम् का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस नेता सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने गान रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सब टीवी पर देखते रह गए। 80 साल के बंकीम बाबू का यह अमर मंत्र, अमर गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रही है, तो कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है।

चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चित्तौड़गढ़ में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। जिसमें निम्बाहेड़ा में 21 फीट ऊची अटल प्रतिमा का लोकर्पण और 5959 करोड़ की लागत का विकास कार्य भी शामिल है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हम सबने मनाया। बड़ा भव्य आयोजन किया गया था लेकिन, इस बार एक परिवर्तन था और करोड़ों लोगों के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव था। आजादी के 80 साल बाद लाल कीले की प्राचीर से वंदे मातरम का गान हुआ। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

7वीं पास बन बैठे डॉक्टर...मुंबई में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार; 1.19 लाख रुपये की दवाएं बरामद

Mumbai Fake Doctors Racket: महाराष्ट्र के मुंबई में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को दबोच लिया है। दरअसल, शहर के गोवंडी, देवनार, बांद्रा इलाके में कुछ लोग बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के एक क्लिनिक चला रहे थे और लोगों का इलाज कर रहे थे।

‘संसद की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती’, सौरव दास ने लोकसभा में युवाओं के सवालों को खारिज करने पर जताई नाराजगी; केंद्र सरकार को घेरा

Sourav Das on Monsoon Session: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास ने रविवार को संसदीय जवाबदेही पर चिंता जताई। हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार की सिफारिश पर छात्र विरोध प्रदर्शनों और NEET-UG 2026 परीक्षा से संबंधित तीन सेट प्रश्नोत्तरों की अनुमति नहीं दी गई।

वंदे मातरम् विवाद... सोनिया गांधी के खिलाफ BJP नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, कांग्रेस ने दी सफाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के पाठ को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के उर्वा पुलिस स्टेशन में रविवार को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast