Search KhabarFast

Press ESC to close

DGP हटे, तभी आगे बढ़ेगा मामला...IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में सरकार को मिला 48 घंटों का अल्टीमेटम

DGP हटे, तभी आगे बढ़ेगा मामला...IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में सरकार को मिला 48 घंटों का अल्टीमेटम

Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा में IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस मामले को लेकर बनी 31 सदस्यीय कमेटी ने महापंचायत के दौरान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कमेटी के अध्यक्ष जन्नारायण ने साफ कहा कि जब तक मामले में संलिप्त अधिकारियों, खासकर DGP को पद से नहीं हटाया जाएगा, तब तक न पोस्टमार्टम की अनुमति दी जाएगी और न ही कोई अन्य कार्रवाई मानी जाएगी। साथ ही महापंचायत ने यह भी ऐलान किया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर कमेटियों का गठन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो यह आंदोलन पूरे देश में फैलाया जाएगा।

दलित अधिकारी के सम्मान की लड़ाई में समाज की एकजुटता

महापंचायत ने साफ कहा कि यह आंदोलन एक दलित अधिकारी के सम्मान की लड़ाई है और इसे दलित समाज ही नेतृत्व देगा। इसी बीच IPS पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार की शिकायत पर एक अहम कानूनी बदलाव हुआ है। उन्होंने SC/ST एक्ट के तहत दर्ज FIR में कमजोर धाराओं को हटाकर, धारा 3(2)(v) जोड़ने की मांग की थी। अब पुलिस ने उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया है और FIR में यह सख्त धारा जोड़ी गई है। यह धारा उन मामलों में लगाई जाती है जहां अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर उत्पीड़न कर उसे गंभीर नुकसान पहुंचाया गया हो।

SP का तबादला, SIT जांच जारी

मामले में जांच तेज़ हो गई है और चंडीगढ़ के IG पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में SIT का गठन किया गया है। वहीं, सरकार ने भी कार्रवाई करते हुए रोहतक के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया को हटा दिया है, जिनके खिलाफ अमनीत ने आरोप लगाए थे। उनकी जगह सुरिंदर सिंह भोरिया को नया एसपी नियुक्त किया गया है। परिवार अब भी पोस्टमार्टम की अनुमति देने से इनकार कर रहा है, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Weather Update: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर कई इलाकों में ज़बरदस्त धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके का मौसम अचानक बदल गया। इसके बाद कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान आया। दिल्ली में छतरपुर, आरके पुरम, कर्तव्य पथ, आरएमएल अस्पताल, गुरुद्वारा बंगला साहिब, मौलाना आज़ाद रोड, बाराखंभा रोड और इंडिया गेट के आस-पास के इलाकों में धूल भरी आंधी देखी गई, जबकि उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर 49 के आस-पास के इलाकों में भी ऐसे ही हालात रहे।

युद्ध की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ को भारत का जवाब, PoK पर कही बड़ी बात

नई दिल्ली:  भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ की हालिया भड़काऊ सैन्य धमकियों का कड़ा जवाब दिया। भारत ने इन बयानों को इस्लामाबाद की एक हताशा भरी कोशिश बताया, जिसका मकसद उसके खराब घरेलू रिकॉर्ड और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन से ध्यान भटकाना है। साथ ही, नई दिल्ली ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में सरकार-विरोधी बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों को दबाने के लिए इस्लामाबाद द्वारा की जा रही बेरहम कार्रवाई की ओर भी तीखा ध्यान दिलाया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए सीएम धामी, प्रदेशभर में ऑडिट के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast