Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Elections: मैदान में उतरने को तैयार BJP-JDU…सीट बंटवारे पर NDA का ऐलान, जानिए किसके खाते में कितनी सीटें

Bihar Elections: मैदान में उतरने को तैयार BJP-JDU…सीट बंटवारे पर NDA का ऐलान, जानिए किसके खाते में कितनी सीटें

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग का फार्मूला आखिरकार तय हो गया है। नई दिल्ली में हुई लंबी बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इस बार एनडीए के सभी घटक दल सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे। बीजेपी और जेडीयू दोनों को बराबर-बराबर 101-101 सीटें मिली हैं, जिससे गठबंधन में संतुलन का संदेश गया है। इसके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी (RLM) और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटें मिली हैं।

'बड़े भाई-छोटे भाई' का फॉर्मूला अब इतिहास

इस बार के चुनाव में खास बात यह रही कि 'बड़े भाई-छोटे भाई' की पुरानी परंपरा को खत्म करते हुए बीजेपी और जेडीयू को बराबर सीटें दी गई हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही इस संकेत को स्पष्ट किया था कि इस बार गठबंधन में कोई पार्टी दूसरे से ऊपर नहीं होगी। यह बदलाव राजनीतिक समीकरणों में एक नए युग की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान, जो बिहार में बीजेपी के प्रभारी हैं, ने इस फैसले को एनडीए की एकजुटता का प्रतीक बताया।

चिराग पासवान का सोशल मीडिया पर संदेश

सीट बंटवारे की घोषणा के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि “हम एनडीए परिवार ने आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण माहौल में सीटों का बंटवारा किया है।” उनका यह बयान यह दर्शाता है कि सभी सहयोगी दलों ने बिना किसी टकराव के साझा रणनीति पर सहमति जताई है। अब देखना होगा कि यह तालमेल जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाता है और 2025 का बिहार चुनाव किस करवट बैठता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast