Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Assembly Elections: लालू-तेजस्वी को लगा झटका, RJD के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

Bihar Assembly Elections: लालू-तेजस्वी को लगा झटका, RJD के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आरजेडी को बड़ा झटका लगा। नवादा जिले की दो विधानसभा सीटों नवादा और रजौली के विधायक प्रकाश वीर और विभा देवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को सौंप दिया है। इनके इस्तीफे के बाद कहा ये जा रहा है कि JDU के टिकट पर ये दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफा देने वाले दोनों नेता गया में पीएम की सभा में मंच पर भी नजर आए थे।

दो चरणों में होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर, 2024 मतदान आयोजित किए जाएंगे। वहीं, मतगणना 14 नवंबर, 2025 को होगी। विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक पार्टियां इस समय जमकर चुनाव प्रचार कर रही है।  

सीट शेयरिंग पर मतभेद

विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद नजर आ रहा है। कांग्रेस कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर नेता प्रतिपक्ष लालू प्रसाद याद, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी  दिल्ली में मौजूद हैं। हालांकि, सीट शेयरिंग को लेकर जब सवाल किया गया तो लालू यादव ने कहा कि तकलीफ की कोई बात नहीं अभी फिलहाल सब ठीक है।

राहुल गांधी के साथ बैठक

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव रविवार, 12 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। जहां सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। वहीं तीनों नेता कल जमीन के बदले नौकरी मामले में कोर्ट में पेश होंगे। कोर्ट ने उन्हें नोटिस देकर हाजिर होने का आदेश दिया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय सेना के दो जवान शहीद, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण के दौरान तेज पानी के बहाव में बहे थे दोनों सैनिक

Indian Army Martyers:भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज 1 पैरा के दो जवान शहीद हो गए। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए थे। दरअसल, भारतीय सेना के पांच सैनिक चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में खड़ी एक सैन्य बोट पर कूदकर

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast