Search KhabarFast

Press ESC to close

यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाज़ी से इंप्रेस हुए ब्रायन लारा, ड्रेसिंग रूम में बोले- हमारे गेंदबाज़ों को इतना मत पीटो...

यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाज़ी से इंप्रेस हुए ब्रायन लारा, ड्रेसिंग रूम में बोले- हमारे गेंदबाज़ों को इतना मत पीटो...

IND vs WI 2ndTest: नई दिल्ली में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। युवा ओपनर ने पहली पारी में 175 रन ठोक दिए। 22 चौकों से सजी इस बेहतरीन पारी में यशस्वी पूरी तरह से विपक्षी गेंदबाजों पर हावी रहे। हालांकि, वे शुभमन गिल के साथ रन आउट हो गए और डबल सेंचुरी से चूक गए। लेकिन तब तक भारत का स्कोर 518/5 तक पहुंच चुका था।

ड्रेसिंग रूम में लारा से हुई दिलचस्प बातचीत

खेल के दूसरे दिन एक मजेदार वाकया तब हुआ जब वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। लारा ने हंसते हुए यशस्वी से कहा, “हमारे गेंदबाजों को इतना मत पीटो!” यह सुनते ही ड्रेसिंग रूम ठहाकों से गूंज उठा। इसके बाद लारा और यशस्वी के बीच गर्मजोशी से भरा आलिंगन हुआ, जो दो पीढ़ियों की क्रिकेट प्रतिभा के बीच आदर का प्रतीक बन गया।

विराट कोहली के खास क्लब में हुई एंट्री

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय सरज़मीं पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। यह दूसरी बार है जब उन्होंने टेस्ट के पहले दिन 150+ रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 179 रन ठोके थे। उनसे पहले विराट कोहली ही यह कारनामा कर पाए थे—कोहली ने 2016 और 2017 में टेस्ट के पहले दिन क्रमशः 151 और 156 रन बनाए थे।

भारत की पकड़ मजबूत, कुलदीप-जडेजा ने भी दिखाया दम

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 248 रन पर सिमट गई, जिसमें कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। रवींद्र जडेजा ने भी शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विपक्ष को दबाव में रखा। भारत ने फॉलोऑन देने में देर नहीं की। जायसवाल के डेब्यू से अब तक भारतीय ओपनर्स ने 13 शतक लगाए हैं, जिनमें 7 अकेले यशस्वी के नाम हैं। इसी अवधि में किसी और टीम का सबसे सफल ओपनर बेन डकेट रहा है, जिसके नाम सिर्फ 4 शतक हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast