Search KhabarFast

Press ESC to close

J&K में बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस आमने-सामने, राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 3 उम्मीदवार

J&K में बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस आमने-सामने, राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 3 उम्मीदवार

J&K Biennial Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की द्विवार्षिक सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं के तहत उम्मीदवार तय किए गए हैं। अधिसूचना 01 के अंतर्गत गुलाम मोहम्मद मीर, अधिसूचना 02 में राकेश महाजन और अधिसूचना 03 के अंतर्गत सतपाल शर्मा को दो सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह घोषणा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा की गई।

चौथी सीट पर कांग्रेस से बातचीत जारी
वहीं, जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने पहले ही शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम सामने रख दिए थे। विधानसभा में बहुमत की स्थिति को देखते हुए एनसी को तीन सीटों पर बढ़त मिलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को एक सीट मिलती दिख रही है। चौथी सीट को लेकर एनसी कांग्रेस से तालमेल की कोशिश कर रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

जम्मू-कश्मीर की सियासत में बढ़ती हलचल
जम्मू-कश्मीर में यह राज्यसभा चुनाव महत्त्वपूर्ण माने जा रहे हैं। क्षेत्रीय राजनीति में प्रभाव बढ़ाने के साथ-साथ संसद के ऊपरी सदन में अपने प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने सधे हुए कदम उठाए हैं। तीनों प्रत्याशी संगठन से जुड़े अनुभवी चेहरें हैं, जिन पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इन चुनावों के नतीजे न सिर्फ राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी समीकरण बदल सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gutkha Baneed: इस राज्य में गुटखे की बिक्री पर लगी रोक, वितरण करने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Gutkha Baneed: कर्नाटक सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा पर राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी 10 अगस्त 2026 से एक साल की अवधि तक लागू रहेगी। इसके अलावा गुटखा के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण पर भी रोक रहेगी।

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

Red Fort Blast केस में कोर्ट ने मांगा हर आरोपी की भूमिका का ब्यौरा, NIA को दिए निर्देश

Red Fort Blast Case: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नवंबर 2025 के लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट पर 27 अगस्त को संज्ञान लेने के लिए तारीख तय की है। इस बीच, अदालत ने एनआईए को प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने वाली एक तालिका दाखिल करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast