Search KhabarFast

Press ESC to close

Ahoi Ashtami 2025: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है खास व्रत, जानें इसके पीछे की कथा

Ahoi Ashtami 2025: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है खास व्रत, जानें इसके पीछे की कथा

Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी का व्रत मां अपनी संतान के लिए रखती हैं। ये व्रत कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। माना जाता है कि जब मां अपनी संतान के लिए ये व्रत रखती हैं, तो उनकी उम्र लंबी होती है। इस दिन माता पार्वती के स्वरूप अहोई माता की पूजा की जाता हैं। अहोई माता को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है।

कैसे होती है पूजा?

इस दिन माताएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं और फिर पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम में शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा की जाती है और फिर तारों को देखकर अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का परायण करती हैं।

ये व्रत हर साल दिवाली से ठीक 8 दिन पहले रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी पूजा कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर होती है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत सोमवार, 13 अक्टूबर, 2025 को रखा जाएगा। ज्योतिष के मुताबिक, 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी पर शिव योग, सिद्ध योग, परिघ योग और रवि योग का संयोग भी बन रहा है।

क्यों रखा जाता है ये व्रत

अहोई अष्टमी का व्रत कथा के अनुसार, प्राचीन समय से ही रखा जाता है। माना जाता है कि एक स्त्री जब जंगल में मिट्टी खोदती है तो अनजाने में वह एक सेही के बच्चे को मार देती है, जिससे सेही संतान-शोक में डूब जाती है और क्रोधित होकर उसे और उसके बच्चे को मारने का श्राप देती है। तब स्त्री अहोई माता की आराधना कर क्षमा मांगती है, जिसके बाद उसकी संतान फिर से जीवित हो जाती है। तभी से अहोई अष्टमी का व्रत संतान प्राप्ति और संतान की दीर्घायु के लिए प्रचलित हो गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 11 July 2026, Aaj Ka Rashifal : 11 जुलाई को किन राशियों पर रहेगी शनि की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today 11 July  2026, Aaj Ka Rashifal : राशिफल के अनुसार के मुताबिक, 11 जुलाई 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि और अन्य ग्रहों की चाल का प्रभाव करियर, कारोबार, धन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। आज मेष राशि के जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जबकि मिथुन राशि वालों के लिए दिन खुशियां और सफलता लेकर आएगा। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का राशिफल और किस्मत के सितारे आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं।

घर में कितना AC होना फायदेमंद? जानें कितने kW का सोलर सिस्टम लगवाने से बिजली बिल होगा कम

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली का बिल भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग बिजली का खर्च कम करने के लिए घरों में सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं।

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, जानें क्या करें और क्या न करें

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इनमें योगिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमों के साथ करने से पापों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast