Search KhabarFast

Press ESC to close

अफगान अटैक के बाद पाकिस्तान ने भी किया हमला, कंधार में बरसाए ड्रोन और बंम

अफगान अटैक के बाद पाकिस्तान ने भी किया हमला, कंधार में बरसाए ड्रोन और बंम

PAK- Afghanistan Attacks: अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन से हमले किए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हमला अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि अब तक इन हमलों की पुष्टि नहीं की गई है। अफगान तालिबान सरकार ने भी इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पाकिस्तान ने लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा के भीतर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। जिनका लक्ष्य TTP के ठिकाने थे। वहीं, पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि तालिबान TTP के लड़ाकों को पनाह दे रहा है, जो पाकिस्तान में आतंकी हमले करते हैं। 10 अक्टूबर को काबुल में भी कई धमाके हुए थे, जिनके बारे में कहा गया कि ये पाकिस्तानी हवाई हमलों से जुड़े हो सकते हैं। इन घटनाओं की वजह से  दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

तालिबान प्रशासन ने नहीं दिया बयान

स्पिन बोल्दक में हुए कथित हमले पर तालिबान प्रशासन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया हैं। हालांकि अगस्त में नंगरहार और खोस्त में हुए पाकिस्तानी हमलों के बाद तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद के राजदूत को तलब कर वायुसीमा के उल्लंघन पर विरोध जताया था।

पहले भी हो चुके हमले

स्पिन बोल्दक का सीमा क्षेत्र, जो पाकिस्तान के चमन बॉर्डर से सटा हुआ है। साल 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से लगातार विवादों का केंद्र रहा है। यहां कई बार दोनों ओर की सेनाओं के बीच झड़पें और स्थानीय नागरिकों के विरोध प्रदर्शन देखे जा चुके हैं। 20 सितंबर को इसी इलाके में एक आत्मघाती हमले में कई लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने अस्थायी रूप से सीमा पार आवाजाही बंद कर दिया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साउथ अफ्रीका में बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 12 से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट

Firing In South Africa:दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि जंपर्स बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे। जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल में एक और पीड़ित की मौत हो गई।

Oman Attack: ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमले का दावा, तीन घटनाओं से बढ़ी चिंता

ओमान के तट के पास भारतीय क्रू वाले एक मर्चेंट जहाज पर कथित हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, यह जहाज MT जलवीर है, जिस पर 20 से अधिक भारतीय नाविक सवार थे।

Trump Warning: ईरान को ट्रंप ने बार फिर दी बड़ी चेतावनी, बोले- आज रात हो सकता है बहुत ज़ोरदार हमला

Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी है। ईरान के साथ शांति समझौता करने की चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बीच अमेरिका ईरान पर "बहुत ज़ोरदार" हमला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये हमले "आज रात" किए जाने की योजना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast