Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, सरकार ने बताई किसानों के खाते में पैसे आने की तारीख

PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, सरकार ने बताई किसानों के खाते में पैसे आने की तारीख

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन अब जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। जिसके तहत किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे। बता दें, अब तक 22 किस्तों में कुल ₹4.25 लाख करोड़ से ज्यादा राशि 9.3 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को दी जा चुकी है।

किसानों के लिए जरूरी अपडेट

1. e-KYC जरूरी: सभी लाभार्थियों को आधार आधारित e-KYC पूरा करना जरूरी है। जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है।

2. बैंक डिटेल्स चेक करें: नाम, अकाउंट नंबर, IFSC कोड और आधार लिंकिंग सही होनी चाहिए। नहीं तो योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

3. भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन: कई राज्यों में भूमि रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन चल रहा है। इसलिए सही जानकारी के साथ अपनी सभी डिटेल्स दें। गलत डिटेल वाले किसानों को लाभ नहीं मिलेगा।

Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, UP-हरियाणा में भी बदलेगा मौसम; जानें आज का वेदर अपडेट

स्टेटस चेक कैसे करें?

1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद 'Farmers Corner; सेक्शन में जाएं।

3. फिर 'Beneficiary Status' या 'Beneficiary List' या 'Know Your Status' पर क्लिक करें।

4. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

5. इसके बाद स्क्रीन पर आप अपनी किस्त की स्थिति देख सकती हैं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast