Search KhabarFast

Press ESC to close

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन...राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, इस दिन होगी DK शिवकुमार की ताजपोशी

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन...राज्यपाल ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, इस दिन होगी DK शिवकुमार की ताजपोशी

Karnataka Next CM DK Shivakumar: कर्नाटक की राजनीति में उस समय बदलाव आया, जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। बीते दिन सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें, ये इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत की गैर-मौजूदगी में में विशेष सचिव आर. प्रभुशंकर को अपना इस्तीफा सौंपा गया था, जिसे अब राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है।

इसी के साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नए मुख्यमंत्री बनाने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। दरअसल, 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पावर शेयरिंग फॉर्मूला तय हुआ था। लगभग तीन साल पूरे होने के बाद अब बारी डीके शिवकुमार की हुई।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफा देने का ऐलान

मालूम हो कि बीती सुबह सिद्धारमैया ने अपने आधिकारिक आवास पर  मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी, जिसमें उन्होंने अपने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। बैठक में सिद्धारमैया ने मंत्रिमंडल के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और पार्टी की एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के गले मिलकर और पैर छुकर आशीर्वाद भी लिया।

Also read: Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! बंगाल की खाड़ी के असर से उत्तर भारत में आंधी-बारिश का दौर, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

कब होगा डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह?

सूत्रों की मानें तो DK शिवकुमार 1 जून या 3 जून को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैं। लेकिन आखिरी फैसला कांग्रेस आलाकमान का ही होगा।

बता दें, हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई थी। जिसमें सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार भी शामिल हुए थे। बैठक में यह कहा गया कि राहुल गांधी जो फैसला लेंगे वहीं मान्य होगा। इसी फैसले के चलते सिद्धरमैया ने इस्तीफा दिया। उन्होंने इस्तीफा देने के समय कहा था 'आलाकमान ने जो कहा, वो किया।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast