Search KhabarFast

Press ESC to close

सड़कों से हटेगा ट्रक जाम...हरियाणा के 39 शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की तैयारी, KMP किनारे बसेगी नमो सिटी

सड़कों से हटेगा ट्रक जाम...हरियाणा के 39 शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की तैयारी, KMP किनारे बसेगी नमो सिटी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने यातायात व्यवस्था को सुधारने और लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत राज्य के 39 शहरों में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाएंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा मालवाहक वाहनों को मिलेगी। इसके अलावा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे के किनारे नमो सिटी बनाने की भी योजना है। जानकारी के अनुसार, इन दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सरकार की इन परियोजनाओं के लिए ट्रांसपोर्ट नगरों के लिए करीब 8,000 एकड़ और नमो सिटी के लिए करीब 9,000 एकड़ भूमि  चिह्नित की गई है। जबकि आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए 27 शहरों में 47,000 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। यानी कुल मिलाकर इन सभी परियोजनाओं के लिए 71 शहरों में 1.67 लाख एकड़ भूमि खरीदने की प्लानिंग है। इसके लिए किसानों से करीब 64,000 एकड़ जमीन मांगी गई है। ऐसे में जो किसान अपनी मर्जी से अपनी बेचना चाहते हैं, वह भू-स्वामी ई-भूमि पोर्टल ebhoomi.jamabandi.nic.in पर 31 अक्टूबर तक आवेदन दर्ज कर सकते हैं। इस मामले में सरकार ने किसानों से पारदर्शिता का वादा किया है। 

Also read: Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

नमो सिटी सबसे जरूरी प्रोजेक्ट क्यों?

हरियाणा सरकार के इन सभी प्रोजेक्ट्स में से नमो सिटी की परियोजना सबसे जरूरी मानी जा रही है। सरकार का लक्ष्य नमो सिटी को आधुनिक, हरित और स्मार्ट शहर के रूप में बसाना है।  

शहरों में ट्रैफिक जाम होगा कम

इन परियोजनाओं से शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगा। दरअसल, ट्रक, ट्रेलर और अन्य मालवाहक वाहन सड़कों के किनारे और खुले स्थानों पर खड़े रहते हैं। जिस वजह से जाम के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती है। ट्रांसपोर्ट नगर बनने के बाद पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग जैसे कार्य एक ही जगह पर किए जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा सरकार पूरे राज्य को ग्रीन और स्मार्ट’ शहर बनाने की दिशा में काम कर रही है।  प्रदूषण रोकने के लिए आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन और साइकिलों को ही अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा के लिए भी सरकार कई तरह की योजना लेकर आ रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:नारनौल के एसपी का तबादला रद्द, दीपक जेवरिया ही संभालेंगे जिम्मेदारी

Haryana News:हरियाणा सरकार ने नारनौल के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक जेवरिया के तबादले का दो दिन पहले जारी किया गया आदेश वापस ले लिया है। गृह विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए दीपक जेवरिया को नारनौल के एसपी पद पर यथावत रखने का निर्णय लिया है।

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया सम्मानित

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस के अवसर पर आज लोक भवन में आयोजित ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले

Uttrakhand News:‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’का हुआ आयोजन सांसद अनिल बलूनी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस के अवसर पर गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज कोटद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बाबा सिद्धबली धाम में पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शांति

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast