Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’का हुआ आयोजन, सांसद अनिल बलूनी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’का हुआ आयोजन, सांसद अनिल बलूनी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस के अवसर पर गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज कोटद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बाबा सिद्धबली धाम में पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सांसद बलूनी ने कोटद्वार में आयोजित ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के चरित्र, संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी ज्ञान के साथ अनुशासन, कर्तव्यबोध और जीवन-मूल्यों को आत्मसात करते हैं। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में समाज और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसे महान सपूत के नाम पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा और शिक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अपने साहस, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा से देश और समाज को प्रेरणा दी। उनके नाम पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाना गौरव का विषय है।

सांसद ने कहा कि एक शिक्षित, संस्कारित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव रखता है। शिक्षकों का समर्पण और निरंतर परिश्रम देश की भावी पीढ़ी को दिशा देने के साथ-साथ **विकसित भारत** के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करता है।बलूनी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके अटूट समर्पण, निरंतर परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सांसद अनिल बलूनी का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन को शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

Also read: Uttarakhand News: पंचाचूली, नंदा देवी और राजरंभा में हुई इस साल की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:नारनौल के एसपी का तबादला रद्द, दीपक जेवरिया ही संभालेंगे जिम्मेदारी

Haryana News:हरियाणा सरकार ने नारनौल के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक जेवरिया के तबादले का दो दिन पहले जारी किया गया आदेश वापस ले लिया है। गृह विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए दीपक जेवरिया को नारनौल के एसपी पद पर यथावत रखने का निर्णय लिया है।

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया सम्मानित

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस के अवसर पर आज लोक भवन में आयोजित ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast