Search KhabarFast

Press ESC to close

CM Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, मंदिरों से लेकर सिंचाई और परिवहन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

CM Dhami: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, मंदिरों से लेकर सिंचाई और परिवहन परियोजनाओं को मिली मंजूरी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं में मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सिंचाई परियोजनाएं, सरकारी आवास, परिवहन सुविधाएं, चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और विद्युत सब्सिडी से संबंधित कार्य शामिल हैं।

टिहरी और ऊधमसिंह नगर में मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री ने जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के विकासखंड हिण्डोलाखाल स्थित नागचौण्ड शिवालय के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए ₹1.05 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में ₹82.62 लाख जारी किए जाएंगे।

वहीं, विकासखंड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट स्थित डुण्डेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी स्वीकृति दी गई है।

जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹60 लाख जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

पिथौरागढ़ में सीसी मार्ग निर्माण को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹62.19 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹37.31 लाख जारी किए जाएंगे।

सिंचाई की 27 योजनाओं के लिए ₹61.76 करोड़

देहरादून के धौरणखास में टाइप-II के 36 आवासों के निर्माण के लिए ₹2.27 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ ही नाबार्ड वित्त पोषण से संबंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए ₹61.76 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है।

उरेडा मुख्यालय, देहरादून में प्रस्तावित सुपर ईसीबीसी भवन के निर्माण के लिए ₹16.13 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ जारी किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

हल्द्वानी में परिवहन सुविधाओं का होगा विस्तार

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में संभागीय परिवहन कार्यालय के अंतर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए ₹9.80 करोड़, संभागीय परिवहन कार्यालय के लिए ₹10.98 करोड़ और ऑटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लिए ₹4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम की रियल टाइम जानकारी

चारधाम यात्रा मार्गों पर हेलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न हेलीपोर्ट और हेलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर ऑब्जर्विंग सिस्टम और सीलोमीटर लगाए जाएंगे।

इन उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग और तीन वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा के लिए ₹10 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष शेष ₹7.56 करोड़ में से ₹4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन किया गया है।

इस व्यवस्था से हेलीकॉप्टर संचालन के दौरान मौसम की वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने और चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सेवाओं की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए राशि जारी

मुख्यमंत्री ने राज्य के घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली दरों में सब्सिडी देने के लिए प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष ₹36.51 लाख जारी किए जाने का अनुमोदन भी किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:नारनौल के एसपी का तबादला रद्द, दीपक जेवरिया ही संभालेंगे जिम्मेदारी

Haryana News:हरियाणा सरकार ने नारनौल के पुलिस अधीक्षक (SP) दीपक जेवरिया के तबादले का दो दिन पहले जारी किया गया आदेश वापस ले लिया है। गृह विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए दीपक जेवरिया को नारनौल के एसपी पद पर यथावत रखने का निर्णय लिया है।

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया सम्मानित

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस के अवसर पर आज लोक भवन में आयोजित ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025’ सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले

Uttrakhand News:‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शिक्षक सम्मान समारोह’का हुआ आयोजन, सांसद अनिल बलूनी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Uttrakhand News:शिक्षक दिवस के अवसर पर गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज कोटद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बाबा सिद्धबली धाम में पूजा-अर्चना कर पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त प्रदेशवासियों की सुख-शांति

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast