Search KhabarFast

Press ESC to close

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और शकूरबस्ती स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट, सहरसा, गया जंक्शन और धनबाद जंक्शन के लिए चलने वाली ये 4 ट्रेनों की सेवाओं को 1 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।

इससे बिहार और झारखंड के लोगों को दिल्ली आने-जाने में आसानी होगी और स्टेशनों पर भीड़ को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे भी चलाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आरक्षित सीटें मिलेगी। इसके अलावा इस सभी स्पेशल ट्रेनों की जानकारी प्राप्त करने के लिए यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन 139 पर टिकट की उपलब्धता और कन्फर्म सीट की जानकारी पा सकते हैं। 

Also read: केदारनाथ के पास छिपे हैं ये हिडन प्लेसेस, जहां भीड़ नहीं सिर्फ सुकून मिलता है; जरूर करें लिस्ट में शामिल

यहां देखें 4 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

1. पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (05579)  

हर शुक्रवार और रविवार को 04 सितंबर से 29 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 26 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन (05580)

हर रविवार और मंगलवार को 06 सितंबर से 01 दिसंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 26 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

 

2. सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (05575)

हर मंगलवार को 08 सितंबर से 24 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 12 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन (05576)

हर गुरुवार को 10 सितंबर से 26 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 12 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी। 

 

3. गया जंक्शन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (02397)

हर रविवार को 06 सितंबर से 29 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 13 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

आनंद विहार-गया जंक्शन स्पेशल ट्रेन (02398)

हर सोमवार को 07 सितंबर से 30 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 13 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

 

4. नबाद जंक्शन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन ( 03639)

हर सोमवार और शुक्रवार को 04 सितंबर से 30 नवंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 26 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी।

शकूरबस्ती-धनबाद जंक्शन स्पेशल ट्रेन (03640)

हर मंगलवार और शनिवार को 05 सितंबर से 01 दिसंबर तक ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन 26 अतिरिक्त ट्रिप लगाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली टू पटना अब सिर्फ 13 घंटो में...छठ-दिवाली के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत तय करेगी 994KM का सफर

इस बार अगर आप दीवाली और छठ के लिए बिहार जाने का प्लान बना रहे है, तो आपको किफायती दामों में 16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत का विकल्प मिल रहा है। इसका संचालन 16 अक्टूबर से होगा, जिससे दिल्ली से पटना का सफर लगभग 13 घंटों में पूरा किया जा सकेगा।

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast