Search KhabarFast

Press ESC to close

कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- 11 करोड़ का फंड, खर्च हुए सिर्फ 50 लाख

कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- 11 करोड़ का फंड, खर्च हुए सिर्फ 50 लाख

Kangana Ranaut Raps Officials: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंडी लोकसभा क्षेत्र में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक के दौरान कंगना ने सांसद निधि यानी MPLADS के पैसे खर्च करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कंगना अधिकारियों से काफी नाराज नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके सांसद फंड में करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, लेकिन अधिकारियों ने इसमें से सिर्फ लगभग 50 लाख रुपये ही खर्च किए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें हर DISHA बैठक में सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन जमीन पर काम दिखाई नहीं देता।

BDO से मांगी खर्च की रिपोर्ट

कंगना ने ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारियों (BDO) से फंड खर्च करने में हो रही देरी को लेकर सवाल किए। उन्होंने अधिकारियों से सांसद निधि के खर्च की पूरी रिपोर्ट देने को कहा। कंगना ने बताया कि पिछली बैठकों में जब उन्होंने MPLADS फंड के इस्तेमाल के बारे में पूछा था, तब उन्हें बताया गया था कि कोई बड़ी समस्या नहीं है और करीब 90 प्रतिशत फंड खर्च हो चुका है।

आंकड़ों में अंतर पर उठाए सवाल

सांसद ने कहा कि अधिकारियों की ओर से बैठक में बताए गए आंकड़े और वास्तविक खर्च के आंकड़े एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। उन्होंने इस अंतर को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा और पूछा कि आखिर फंड खर्च होने को लेकर सही जानकारी क्यों नहीं दी गई।

फर्जी लाभार्थियों को पैसे बांटने का आरोप

कंगना ने कुछ एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि MPLADS फंड का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा कथित तौर पर फर्जी लोगों को बांटा गया और अधिकारियों के लिए उस रकम की वसूली करना भी मुश्किल हो गया।

मीडिया पर भी जताई नाराजगी

कंगना ने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया में उनके सांसद के तौर पर काम को लेकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि “अधिकारी तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग करते हैं।” बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

विकास कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

कंगना ने कहा कि मंडी के लोग लंबित विकास कार्यों को लेकर रोज सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं, जबकि अधिकारी अपने दफ्तरों में बैठकर हंस रहे हैं और उन्हें कोस रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडी में लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए और उपलब्ध MPLADS फंड का सही तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।

Also read: हिमाचल के धर्मशाला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी मोटरसाइकिल, 3 युवाओं की दर्दनाक मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

Haryana News:हरियाणा के जींद में एसआई के दौरान एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने प्रशासनिक प्रक्रिया को पारिवारिक मिलन की यादगार कहानी में बदल दिया। वोटर कार्ड से जुड़े सत्यापन के लिए पंजाब से जींद पहुंचे एक व्यक्ति की पहचान उसके सगे भाई के रूप में हुई। दोनों भाई करीब 35 साल से एक-दूसरे से बिछड़े हुए थे।

'खुन्नस मिटाने के लिए हमारी मस्जिद को नहीं गिराया जा सकता...', सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर भड़के ओवैसी

Owaisi on Saharanpur Mosque Demolition: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को गिराए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने दावा किया कि 1911 से मौजूद ऐतिहासिक अभिलेखों से इस मस्जिद के अस्तित्व का प्रमाण मिलता है।

Uttrakhand News:‘हनुमान अंश’को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का ऐलान, CM धामी ने की घोषणा

Uttrakhand News:नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’इन दिनों चर्चा में है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी यह फिल्म अब दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की तारीफ कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग और मधुर भंडारकर समेत

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast