Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

Haryana News:हरियाणा के जींद में एसआई के दौरान एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने प्रशासनिक प्रक्रिया को पारिवारिक मिलन की यादगार कहानी में बदल दिया। वोटर कार्ड से जुड़े सत्यापन के लिए पंजाब से जींद पहुंचे एक व्यक्ति की पहचान उसके सगे भाई के रूप में हुई। दोनों भाई करीब 35 साल से एक-दूसरे से बिछड़े हुए थे।

पिछले करीब 35 वर्षों से पंजाब में रह रहे सीताराम को SIR सत्यापन के लिए अपने पुराने स्कूल के प्रमाण पत्र की जरूरत थी। दिव्यांग सीताराम इस सिलसिले में पंजाब से जींद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर पहुंचे।

दोनों भाई मिलने के बाद हुए भावुक  

स्कूल स्टाफ ने सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान गांव में फोन कर सीताराम के बारे में जानकारी जुटाई। इसी दौरान यह सूचना गांव में रह रहे उनके सगे भाई कृष्ण तक पहुंची। कृष्ण को जैसे ही पता चला कि स्कूल में आया व्यक्ति उनका बिछड़ा हुआ भाई सीताराम हो सकता है, उन्होंने तुरंत बीएलओ से संपर्क किया। कृष्ण ने सीताराम की पहचान करते हुए कहा कि वह उनका ही भाई है और वह पिछले 35 साल से उसे तलाश कर रहे हैं।

इसके बाद कृष्ण तत्काल विद्यालय पहुंच गए। जैसे ही दोनों भाइयों की एक-दूसरे से मुलाकात हुई, दोनों भावुक हो गए और एक-दूसरे को गले लगा लिया। 35 साल के लंबे बिछोह के बाद हुए इस मिलन के दौरान दोनों भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

विद्यालय में मौजूद लोग भी हुए भावुक

दोनों भाइयों के मिलन का यह दृश्य विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन गया। वर्षों बाद अपने भाई को सामने देखकर दोनों की भावनाएं छलक उठीं।बताया गया कि सीताराम छह भाइयों में पांचवें नंबर पर हैं। वह लंबे समय से पंजाब में रह रहे थे और वहीं सरकारी नौकरी करते थे। इससे पहले उन्होंने एक निजी स्कूल में चपरासी के रूप में भी काम किया था।

SIR प्रक्रिया बनी भाई मिलन की वजह

मौके पर मौजूद एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस घटना को अपने लिए बेहद यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक सत्यापन प्रक्रिया नहीं रही, बल्कि इसी प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का दोबारा मिलना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात की मिसाल है कि कभी-कभी एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया भी किसी परिवार के लिए जिंदगी का सबसे भावुक और यादगार पल लेकर आती है।
Also read: Haryana News: HTET में 25-30 सवालों पर आपत्ति? चेयरमैन ने किया बड़ा खुलासा, बताई असली स्थिति

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार में CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 15 अधिकारी-कर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान 15 अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन पर सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन नहीं करने तथा लापरवाही बरतने

महाराष्ट्र में बैन, MP में धड़ल्ले से बिक्री! पाकिस्तानी क्रीम में मिला खतरनाक पारा

Beauty Cream Side Affect:खूबसूरत और गोरी त्वचा पाने की चाहत में इस्तेमाल की जाने वाली ब्यूटी क्रीम अब सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में पाकिस्तान में बनी एक ब्यूटी क्रीम की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस क्रीम में पारे (Mercury) की मात्रा तय सुरक्षित सीमा से हजारों गुना ज्यादा है।

होटल जैसी लग्जरी और पानी में भी चलने वाली SUV अनंत सिंह देंगे दामाद को, जानें Land Rover Defender की खासियत

Bihar News:बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस शादी में मेहमानों की खातिरदारी से लेकर महंगे तोहफों तक की खूब चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा सुर्खियां उस लग्जरी कार की हैं, जो अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को गिफ्ट करने वाले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast