Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 06 November: साइक्लोन मुरासु का असर हुआ कम...फिर भी बरसेगी आफत, देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड

Kal Ka Mausam 06 November: साइक्लोन मुरासु का असर हुआ कम...फिर भी बरसेगी आफत, देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड

06 November Weather Update: देशभर में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। दक्षिण राज्यों में साइक्लोन मुरासु का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, साइक्लोन मुरासु की वजह से गुरुवार को पूरे आंध्र प्रदेश में बारिश काफी कम दर्ज की गई। राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश काफी हद तक रुक गई थी, सिर्फ साउथ कोस्टल बेल्ट में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हुई। IMD ने बताया कि 04 नवंबर को भारी बारिश मुख्य रूप से गोदावरी बेल्ट - वेस्ट गोदावरी, ईस्ट गोदावरी, काकीनाडा, एलुरु और पोलावरम जिलों में हुई - जहां कुछ स्टेशनों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिसके बाद 05 नवंबर की सुबह, यह एक्टिविटी नेल्लोर जिले में शिफ्ट हो गई, लेकिन सिर्फ हल्की से मीडियम इंटेंसिटी में। रायलसीमा इलाके समेत ज़्यादातर दूसरे जिलों में बहुत कम या बिल्कुल बारिश नहीं हुई।

दूसरी तरफ, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। IMD ने आगे बताया कि कल 06 नवंबर 2026 को देश के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश जारी रहेगी। साथ ही, बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तो चलिए जानते है कल 06 नवंबर 2026 शुक्रवार का मौसम कैसा रहेगा। 

Also read: अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव! अग्निवीरों की 4 की जगह 6 साल होगी नौकरी, शादी करने की भी मिलेगी परमिशन

इन राज्यो में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के लगभग 13 राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। IMD के अनुसार, कल उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश संभव है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी भी जारी रहेगी, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी दस्तक दे चुकी है। सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि कल आसमान साफ रहेगा। IMD ने बताया कि दिल्ली में बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।       

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में बड़ा हादसा!, पहाड़गंज में गिरी निर्माणाधीन इमारत, रेस्क्यू के लिए पहुंची दमकल की 3 गाड़ियां

Delhi Paharganj Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में रविवार को एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत रेस्क्यू के लिए पहुंच गईं,

CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

छठ पूजा पर दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! मेट्रो अब सुबह 4:30 बजे से, जानिए पूरा शेड्यूल

Chhath Puja Metro Timing: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ी राहत दी है। DMRC ने ऐलान किया है कि सोमवार, 16 नवंबर को 'ऊषा अर्घ्य' के दिन मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे की जगह सुबह 4:30 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast