Search KhabarFast

Press ESC to close

दुनिया की सबसे सस्ती Harley Davidson X350T हुई पेश, भारत में Bullet के दाम पर होगी लॉन्च!

दुनिया की सबसे सस्ती Harley Davidson X350T हुई पेश, भारत में Bullet के दाम पर होगी लॉन्च!

Harley Davidson: अगर आपका भी Harley Davidson खरीदने का सपना है, लेकिन बजट की वजह से रुक जाते हैं, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती और छोटी बाइक को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। हार्ले डेविडसन ने EICMA 2026 में अपनी नई बाइक Harley-Davidson X350T को रिवील किया है। इसी के साथ कंपनी ने पहली बार 350cc सेगमेंट में एंट्री की है। भारत में इस बाइक का लॉन्च लगभग तय माना जा रहा है और लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Classic 350 से होगा।

GST में बदलाव से मिलेगा फायदा

कंपनी ने इस बाइक को ऐसे समय पर पेश किया है जब भारत में GST स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव हुए हैं। सरकार के नए नियम के मुताबिक, 350cc तक की बाइक्स पर सिर्फ 18% GST लगता है, जबकि इससे ऊपर की बाइक्स पर 40% GST देना होता है।Harley की नई X350T 350cc होने की वजह से 18% वाले स्लैब में आएगी, जिससे कंपनी इसकी कीमत काफी कम रख पाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह भारत में ब्रांड की सबसे सस्ती Harley होने वाली है।

Triumph से अलग है Harley की स्ट्रैटेजी

जहां Bajaj Auto ने अपनी Triumph की बाइक्स में इंजन छोटा करके 350cc सेगमेंट में बनाए रखा है, वहीं Harley ने बिल्कुल अलग रास्ता अपनाया है। कंपनी ने पुरानी बाइक्स का इंजन छोटा नहीं किया, बल्कि 350cc के लिए एकदम नई बाइक X350T बनाई है।

Also read: किसने डिजाइन की Mahindra Thar और Scorpio? इस इंजीनियर ने बदल दी भारत की SUV की परिभाषा

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो X350T काफी हद तक अपनी बड़ी बहन X440T जैसी ही दिखती है। बाइक में फीचर्स की भरमार है। इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में इसका टॉर्क सबसे ज्यादा होगा।EICMA में ही कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती क्रूजर Sprint 440 को भी पेश किया है, जिसमें 440cc का इंजन है जो 27 HP की पावर और 38 Nm का टॉर्क देता है।

भारत में कब होगी लॉन्च?

Harley Davidson X350T को अमेरिका में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसे X440T के साथ ही बेचा जाएगा। माना जा रहा है कि 2027 की पहली तिमाही तक यह बाइक भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 25,100 के नीचे फिसला, ये 5 शेयर सबसे ज्यादा टूटे

Stock Market Crash:शुक्रवार 13 नवंबर को हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत निवेशकों के लिए किसी झटके से कम नहीं रही। ओपनिंग बेल बजते ही बाजार में बिकवाली हावी हो गई और दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान में गोता लगाते नजर आए। सुबह 9:21 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स 568 अंकों से ज्यादा टूटकर 81,342 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 208 अंक फिसलकर 25,100 के साइकोलॉजिकल सपोर्ट को तोड़ते हुए 25,090 पर आ गया।

Gold-Silver Price 15 November: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया उछाल, आज 15 नवंबर को खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के नए भाव

15 November Gold-Silver Rate: बीते कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कीमती धातुओं में कभी गिरावट तो कभी तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में आज 15 नवंबर 2026 रविवार को उछाल आया है। पिछले कारोबारी दिन में सोने की कीमत 1,36,225 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 525 रुपये की तेजी के साथ 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमत 1,76,309 रुपये प्रति किलो थी, जो आज 234 रुपये की तेजी के साथ 1,76,543 रुपये प्रति किलो हो गया।

शनिवार को भी खुला है शेयर बाजार, जानिए BSE,NSC में क्यों हो रही ट्रेडिंग

Saturday share market open: शनिवार को शेयर बाजार आम लोगों के लिए बंद है, लेकिन NSE और BSE पर मॉक ट्रेडिंग हो रही है। यह कोई असली कारोबार नहीं है, बल्कि एक्सचेंज के सिस्टम की पूरी टेस्टिंग है। इसका मकसद यह जांचना है कि अगर कभी साइबर अटैक हो जाए, अचानक ट्रेडिंग का ट्रैफिक बहुत बढ़ जाए या मेन सिस्टम फेल हो जाए, तो बाजार बिना रुके डिजास्टर रिकवरी यानी DR साइट पर कैसे शिफ्ट होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast