Search KhabarFast

Press ESC to close

बुलंदशहर से नोएडा एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में होगा पूरा, गंगा एक्सप्रेसवे का नया लिंक रूट वेस्ट यूपी के लिए होगा गेम चेंजर

बुलंदशहर से नोएडा एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में होगा पूरा, गंगा एक्सप्रेसवे का नया लिंक रूट वेस्ट यूपी के लिए होगा गेम चेंजर

Jewar-Ganga Link Expressway: उत्तर प्रदेश सरकार सड़क नेटवर्क और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। फिलहाल, सरकार एक ऐसी योजना पर काम कर रही है, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे को सीधे जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का नाम दिया गया है, जिसकी लंबाई 74.3 किलोमीटर है। ये नया लिंक एक्सप्रेसवे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम करेगा। जिससे बुलंदशहर से नोएडा एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का खासियत

इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को 4,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके लिए करीब 997 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में ये कॉरिडोर 6 लेन का बनेगा। जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR क्षेत्र के बीच यात्रा और ज्यादा आसान हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के बनने से औद्योगिक विकास और निवेश को नई रफ्तार मिलेगी।

साथ ही, लोगों को ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी, जिससे लोग बिना किसी देरी के बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ से जेवर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। इससे मेरठ, हापुड़ समेत पूरे वेस्ट यूपी के जिलों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ये रूट पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड होगा और एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी।

Also read: UP News: मुहर्रम पर बोले सीएम योगी, 'अब यूपी में दंगे नहीं, शांति से निकलते हैं जुलूस'

बुलंदशहर से एयरपोर्ट सिर्फ 20 मिनट में

जेवर-गंगा लिंक एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा फायदा बुलंदशहर को मिलेगा। बुलंदशहर से एयरपोर्ट का सफर सिर्फ 20 मिनट में पूरा होगा। ये एक्सप्रेसवे बुलंदशहर जिले की 5 तहसीलों से होकर गुजरेगा, जो जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा। इससे वेस्ट यूपी के जिलों को भी सीधी पहुंच मिलेगी। इससे यातायात का दबाव भी कम होगा और कम समय में यात्रा पूरी भी हो जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast