Search KhabarFast

Press ESC to close

July Bank Holiday: जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बैंकों का कामकाज रहेगा बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

July Bank Holiday: जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बैंकों का कामकाज रहेगा बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 2026 Bank Holiday: अगर आप आने वाले दिनों में बैंक जाने की सोच रहे है, तो एक बार अपने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दरअसल, कल से जुलाई का महीना शुरु होने वाला हैं। ऐसे में आरबीआई ने सभी राज्यों के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, जुलाई 2026 में देशभर के बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे। इनमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

हालांकि हर जगह एक जैसी छुट्टी होना भी संभव नहीं हैं, कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय की जाती है। अब अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई कामकाज है तो छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप महीने के किसी भी दिन बैंक जाकर अपना काम कर सकते हैं।

Also read: Rule Change 1st July: आधार-क्रेडिट कार्ड-LPG...01 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा कितना असर?

जुलाई 2026 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

5 जुलाई (रविवार) - सभी जगह बैंक बंद रहेंगे

6 जुलाई (सोमवार) - MHIP Day (आइजोल)

9 जुलाई (गुरुवार) - बेह देनखलाम (शिलांग)

11 जुलाई (दूसरा शनिवार) - सभी जगह बैंक बंद रहेंगे

16 जुलाई (गुरुवार) - रथ यात्रा / कांग (रथ यात्रा) (भुवनेश्वर, देहरादून)

17 जुलाई (शुक्रवार) - तिरोत सिंह की पुण्यतिथि (शिलांग)

18 जुलाई (शनिवार) - द्रुकपा त्शे-जी (गंगटोक)

19 जुलाई (रविवार) - सभी जगह बैंक बंद रहेंगे

20 जुलाई (सोमवार) - खरची पूजा (अगरतला)

25 जुलाई (चौथा शनिवार) - सभी जगह बैंक बंद रहेंगे

26 जुलाई (रविवार) - सभी जगह बैंक बंद रहेंगे

डिजिटल बैंकिंग पर कोई असर नहीं

बैंकों की छुट्टी के बावजूद आप अपना काम UPI, नेट बैंकिंग, ATM के जरिए बिना किसी रूकावट के पूरा कर सकते हैं। ये सुविधा आपको पैसों के लेनदेन और अन्य कुछ कामों में मिल सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Aaj Ka Mausam 05 October: आज कहां होगी मूसलाधार बारिश? घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अपडेट

05 October Ka Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ तेज आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्कता बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast