Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के गुरुग्राम में दहेज की खातिर क्रूरता! गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पति समेत 6 पर केस दर्ज

हरियाणा के गुरुग्राम में दहेज की खातिर क्रूरता! गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पति समेत 6 पर केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दहेज को लेकर प्रताड़ित की गई एक महिला के गर्भ में पल रहे पांच महीने के शिशु की मौत हो गई। पीड़िता ने अपने पति, सास, ननद समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला गुरुग्राम के बहरामपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-65 थाना पुलिस ने पति, सास, ननद सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने शिकायत में दावा किया है कि मारपीट और उत्पीड़न के दौरान उसके पेट पर हमला किया गया, जिससे गर्भ में पल रहे पांच महीने के शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Also read: Haryana Weather: बारिश के लिए तैयार रहें हरियाणावासी, दो पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आज से बरसेंगे बादल

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को सामने ला दिया है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की सिरसा से खाटूश्याम जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने सिरसा से खाटूश्याम जी जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

Punjab News: गुरदासपुर में अकाली दल नेता के घर पर हुई फायरिंग, पूर्व सरपंच ने भी की जवाबी फायरिंग, बाल-बाल बचे

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में सुबह के समय मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने किला लाल सिंह गांव के पूर्व सरपंच और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता के घर पर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि जब युवकों ने घर के गेट से गोलीबारी शुरू की, तब अकाली नेता जसवीर सिंह गिल अपने घर के आंगन में टहल रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही वे तुरंत घर में घुस गए और अपनी जान बचाई। बाद में अकाली नेता ने भी अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोजपुर मुठभेड़ विवाद के बाद पुलिस पर उठे सवाल, SHO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई एक मुठभेड़ और आरोपी की मौत का मामला अब बड़ा विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast