Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: रीवा के दिव्यांग युवा उत्कर्ष मिश्रा का हौसला बना मिसाल, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई बुलाकर किया साथ में वर्कआउट

MP News: रीवा के दिव्यांग युवा उत्कर्ष मिश्रा का हौसला बना मिसाल, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई बुलाकर किया साथ में वर्कआउट

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के 22 वर्षीय दिव्यांग युवा उत्कर्ष मिश्रा आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। एक भीषण सड़क हादसे में स्पाइनल इंजरी के कारण दोनों पैरों से चलने में असमर्थ होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। व्हीलचेयर को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनाकर फिटनेस की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया कि उनकी मेहनत और जज्बे ने बॉलीवुड अभिनेता का भी दिल जीत लिया।

रीवा के सहजना गांव निवासी उत्कर्ष मिश्रा का एक मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ वर्कआउट करने की इच्छा जताई थी। वीडियो देखकर टाइगर श्रॉफ ने उन्हें मुंबई आने का न्योता दिया। 28 जून को मुंबई में दोनों ने करीब ढाई घंटे साथ बिताए और जिम में एक साथ वर्कआउट किया। इस दौरान टाइगर श्रॉफ ने खुद उत्कर्ष की व्हीलचेयर संभाली और फिटनेस से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

उत्कर्ष मिश्रा रोज सुबह 4 बजे लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाते हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ शरीर को मजबूत बनाना नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलना भी है। उनका कहना है कि "व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति भी नेतृत्व कर सकता है, उसे सहानुभूति नहीं बल्कि सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए। उत्कर्ष के जज्बे से प्रभावित टाइगर श्रॉफ ने कहा कि "आपके हौसले ने मुझे भी प्रेरित किया है। मैं जल्द ही रीवा आकर आपके साथ वर्कआउट करूंगा।

युवाओं के लिए मिसाल बने उत्कर्ष मिश्रा

उत्कर्ष मिश्रा की कहानी यह साबित करती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि इरादे मजबूत हों तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है। रीवा का यह युवा आज पूरे देश के लिए साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का प्रतीक बन गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप को लूटा; सेल्समैन को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने देर रात एक पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले सेल्समैन को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद CCTV कैमरे का रुख बदलकर गल्ले में रखी नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाकर मौके से फरार हो गए।

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 60 सड़कें बंद; 9 लोगों की मौत

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में भारी मानसूनी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। 60 सड़कें अवरुद्ध हो गईं, कई जिलों में बिजली व्यवस्था क्षतिग्रस्त हो गई और दर्जनों जल आपूर्ति योजनाएं ठप हो गईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast