Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: सरकारी आवास में रिश्वत का खेल, CMHO मैडम रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

MP News: सरकारी आवास में रिश्वत का खेल, CMHO मैडम रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को लोकायुक्त ने उनके ही घर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की टीम ने CMHO डॉ. शोभा पटेल को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल पर पहले भी कई बार भ्रष्ट्राचार के आरोप लगे है। उनके खिलाफ लोगों की बार शिकायतें भी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि वह किसी भी कार्य को करने लिए पैसों की डिमांड करती थीं। CMHO ने एक निजी लैब संचालक के काम के बदले 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से 30 हजार रुपये पहले ही डॉ. शोभा पटेल को दिए जा चुके थे। बचे हुए 20 हजार रुपए लेते समय लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हो सकते है चौंका देने वाले खुलासे 

डॉ.शोभा पटेल पर लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त की इश कार्रवाई के बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल डॉ शोभा पटेल को लोकायुक्त अपने गिरफ्त में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे है कि आगे कुछ चौंका देने वाले खुलासे हो सकते है।  

Also read: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को राहत, 40 हजार कर्मियों का 5% DA बढ़ा

विधायक ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राजगढ़ के विधायक अमर सिंह यादव ने CMHO शोभा पटेल ने लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं बुलाने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी की थी। वहीं विधायक ने यह भी कहा था कि जब तक CMHO और दूसरे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह किसी भी शासकीय कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में 2000 एकड़ में होगी प्राकृतिक खेती, नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और क्लस्टर गठन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।

Haryana News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला हरियाणा का रोहतक शहर, एक व्यक्ति हुआ घायल, पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर की दिल्ली बाई पास के नजदीक ओमैक्स सिटी में बीती रात एक व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की कमर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Police Inspector Transfer: हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए गया हैं। इसको लेकर विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। देखें पूरी लिस्ट-

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast