मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या! इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की गोली मारकर हत्या! इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Goldy Brar: अमेरिका में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हत्या होने का दावा किया जा रहा है। ये दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। दरअसल, गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। कहा जा रहा उसकी मौत अमेरिका में शाम 5:25 बजे हुई है। गैंगस्टर की हत्या की जिम्मेदारी उसके विरोधी गैंग डल्ला-लखबीर ने ली है। हालांकि उसके मौत की अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, इस घटना को अंजाम अमेरिका के फेयरमोंट, होल्ट एवेन्यू दिया गया। यहां पर गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर की गली खड़ा था। तभी अचानक से अज्ञात हमलावर आए और गोल्डी बराड़ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद गोल्डी और उसके साथी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ कि गोल्डी के साथी की मौत हुई है या नहीं।

कौन है दल्ला-लखबीर गैंग?

दल्ला लखबीर गैह को अर्शदीप सिंह, जिसे अर्श दल्ला और लखबीर सिंह संधू उफ लांडा चलाते है और ये गिरोह लंबे समय से कानूनी एजेंसियों के निशाने पर है। इसके कुख्यात सदस्य कनाड में काफी एक्टिव है और भारत में आपराधिक गतिविधियों की योजना बना रहे है। दल्ला पंजाब के मोगा का रहने वाला है और उसकी गिनती अब गैंगस्टर की साथ आतंकवादियों में भी होती है। क्योंकि वो KTF प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के साथ जुड़ गया और गैंगस्टर से आतंकवादी बन गया है।

बब्बर खालसा संगठन से था संबंध

वहीं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित कर दिया गया था। गृह मंत्रालय ने कहा था कि सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का संबंध बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन से था।

Leave a comment