Mansoon 2026: मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज 6 जून 2026 को देश के कई और हिस्सों में की तरफ बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर की शाखा के सक्रिय होने के बाद मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और यह कई नए क्षेत्रों तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब पूरे गोवा, कर्नाटक के बड़े हिस्सों, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, तमिलनाडु के अधिकांश इलाकों, पश्चिम मध्य एवं पूर्व मध्य अरब सागर, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के पूरे क्षेत्र तथा उत्तर पूर्व भारत में मिजोरम और मणिपुर तक पहुंच चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा अब 17.5°N/60°E, 17.5°N/65°E, 17°N/70°E, देवगढ़, कोप्पल, अनंतपुरमू, चेन्नई, 15.5°N/85°E, 20°N/89.5°E, आइजोल एवं 25°N/95°E से होकर गुजर रही है। अगले कुछ दिनों तक अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा दोनों ही सक्रिय स्थिति में बनी रहेगी।
Also read: एक ही स्कूल के 150 बच्चे हुए बीमार, टीचर की तबीयत भी बिगड़ी; आनन-फानन में करनी पड़ी छुट्टी
भारी बारिश होने की संभावना
IMD के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मानसून के महाराष्ट्र के और हिस्सों, मध्य अरब सागर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ भागों, तमिलनाडु के शेष क्षेत्रों, पश्चिम मध्य एवं उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी तट पर मजबूत नमी वाली हवाएं और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी पूर्वी भारत में मानसून की प्रगति को और गति देगी। आने वाले दिनों में कोंकण, तटीय कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर भारी बारिश के की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।