Search KhabarFast

Press ESC to close

Weather Update: 12 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवाएं भी बरपाएगी कहर

Weather Update: 12 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवाएं भी बरपाएगी कहर

Weather Update: देश में लगातार मौसम करवट ले रहा है। कभी प्रचंड गर्मी, तो मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान का दौर देखने को मिल रहा है। अब 12 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।  केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 6 से 12 जून के दौरान मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 से 10 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 12 जून के बारिश होने की संभावना है। ओडिशा, झारखंड, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

हरियाणा में मौमस लेगा करवट

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई दिनों तक बारिश का दौर रह सकता है। वहीं, दिल्ली हरियाणा, पंजाब, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 6 से 12 जून तक बारिश की आशंका है। कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।  

Also read: भारत को मिला नैचुरल गैस का भंडार! केंद्रीय मंत्री ने बताया अंडमान में कहां छिपा है प्राकृतिक खजाना

पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव 

मौसम का कहना है कि उत्तर केरल, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, म्यांमार और अंडमान सागर के आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जम्मू क्षेत्र और आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी, अब भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद

Pakistan Minister Arrives India:दिल्ली में SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। पीएम मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है।

KIA का बड़ा फैसला, Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद, जानें अब कौन-से मॉडल मिलेंगे

Kia Variant Discontinued: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अपनी तीन लोकप्रिय कारों Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने इन तीनों कारों के कई वेरिएंट बंद कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव Kia Seltos में देखने को मिला है, जहां 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला iMT गियरबॉक्स पूरी तरह हटा

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने काटा आर्मी ड्राइवर का चालान, वीडियो वायरल हुआ तो हो गया बड़ा एक्शन

Sameem Sultana MVI Army Driver Challan Video: असम के जोरहाट में सेना के ड्राइवर का चालान काटना एक महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर MVI समीम सुल्ताना ने आर्मी के ड्राइवर का चालान काट दिया था और उसे गाड़ी के सामने खड़ा करके फोटो भी ली थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast