Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगल तीन घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही मौसम भी सुहाना हो जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जून यानी आज शाम 5:35 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन घंटों में चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है। बदलते मौसम को देखते हुए किसानों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग की लोगों से अपील
आंधी तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी किए जाएंगे।
मानसून को लेकर बड़ा अपडेट
वहीं दूसरी तरफ मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज 6 जून 2026 को देश के कई और हिस्सों में की तरफ बढ़ गया है। मानसून अब अरब सागर की शाखा के सक्रिय होने के बाद मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और यह कई नए क्षेत्रों तक पहुंच गया है।