School Students Gets Sick:केरल के वायनाड से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल के 150 बच्चे बीमार हो गए। चपेट में एक टीचर भी आ गए हैं। वहीं, हालात को देखते हुए स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि एक जून से ही कुछ बच्चों में लक्षण दिखने शुरू हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि बच्चों को उल्टी और बुखार की शिकायत आ रही है। फिलहाल सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 38 बच्चों को लगातार परेशानी आ रही है। उन्हें बाथरी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ये घटना कोइलाडी के एक सरकारी सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्दालय की है।
स्वास्थ्य अधिकारी हुए सतर्क
वहीं, मामला सामने आने के बाद चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि, एहतियात स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी का ऐलान किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए बाथरी तालुक अस्पताल में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। डीएमओ ने बताया कि छात्रों के अलावा, स्कूल के एक शिक्षक को भी शारीरिक परेशानी हुई है। दूसरी तरफ अस्पताल का दौरा करने वाले पंचायत अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की वर्तमान स्थिति संतोषजनक है।
Also read: Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
मामले की जांच जारी
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कुछ बच्चों में एक जून से ही लक्षण दिखने शुरू हो गए थे लेकिन, उनकी शारीरिक परेशानी का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ्य ने विभाग ने बच्चों की परेशानी के कारणों का पता लगाने के लिए सैंपल एकत्र किए गए हैं। फिलहाल इतनी संख्या में बच्चे क्यों बीमार हुए हैं। इसकी जांच की जा रही हैं।