Ritabrata Banerjee Appointment Cancelled: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पीकर के 3 जून वाले आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें बागी TMC विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष माना गया था। जस्टिस कृष्ण राव की सिंगल बेंच ने स्पीकर रथींद्र बोस को निर्देश दिया है कि वो दोनों पक्षों के दावों पर दोबारा विचार करें और 10 दिन के अंदर नया फैसला सुनाएं।
TMC के बागी गुट को बड़ा झटका
ये फैसला TMC के बागी गुट के लिए बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है। ये आदेश TMC के सीनियर नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय की याचिका पर आया है।दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब स्पीकर ने 3 जून को आदेश जारी करके ऋतब्रत बंद्योपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी।दिक्कत ये थी कि TMC की मूल पार्टी ने इस पद के लिए अपना अलग उम्मीदवार तय किया था। पार्टी की तरफ से ऑफिशियल नाम शोभनदेव चट्टोपाध्याय का था। यानी स्पीकर ने पार्टी के ऑफिशियल नाम को साइड में रखकर बागी गुट के विधायक को ये पद दे दिया।इसी फैसले को शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनका कहना था कि स्पीकर को पार्टी के ऑफिशियल नामांकन को नजरअंदाज करने का अधिकार नहीं था।
चीफ व्हिप की नियुक्ति भी रद्द
कोर्ट ने सिर्फ ऋतब्रत बनर्जी की ही नहीं, बल्कि विधायक अखरुज्जमान की चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्ति भी रद्द कर दी है। कोर्ट ने स्पीकर के फैसले को टिकने लायक नहीं माना।
Also read: Delhi News: केजरीवाल के 'शीशमहल' में ऐसा क्या है? आज जनता के लिए खुला, मंत्री बोले- हर चीज का बिल मौजूद
अब आगे क्या?
इस फैसले का मतलब ये है कि ऋतब्रत बंद्योपाध्याय की नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता अब खत्म हो गई है। हालांकि कोर्ट ने ये तय नहीं किया कि ये पद आखिर किसे मिलेगा।ये फैसला अब स्पीकर को नए सिरे से करना है। आने वाले 10 दिन इस मामले में बेहद अहम रहेंगे, क्योंकि स्पीकर के अगले कदम पर सबकी नजर होगी।