Search KhabarFast

Press ESC to close

परिसीमन बिल: DMK-NCP(SP)-YSRCP सस्पेंस में, कांग्रेस-सपा-AAP खुलकर खिलाफ, जानें पूरी लिस्ट

परिसीमन बिल: DMK-NCP(SP)-YSRCP सस्पेंस में, कांग्रेस-सपा-AAP खुलकर खिलाफ, जानें पूरी लिस्ट

Delimitation Bill 2026: संसद के स्पेशल सेशन से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सरकार को इस संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए लोकसभा में 360 और राज्यसभा में 162 वोट चाहिए, लेकिन NDA के पास अभी लोकसभा में करीब 319 और राज्यसभा में करीब 151 सांसदों का ही साथ बताया जा रहा है। यानी सरकार को लोकसभा में 41 और राज्यसभा में 11 और वोट जुटाने होंगे, और यही नंबर गेम अब पूरी लड़ाई की जान बन गया है।

कांग्रेस और सपा ने खुलकर विरोध का झंडा उठा लिया

कांग्रेस और सपा ने खुलकर विरोध का झंडा उठा लिया है। अखिलेश यादव ने परिसीमन को बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल बताया है, जबकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे संविधान पर हमले की तैयारी कहा है। कांग्रेस की मांग है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग करके मौजूदा 543 सीटों वाली लोकसभा में ही लागू किया जाए। वहीं RJD के मनोज झा, शिवसेना (UBT) के संजय राउत और JMM की महुआ माजी ने भी सरकार के इरादे और बहुमत के दावे पर सवाल उठाए हैं।दूसरी तरफ DMK, BRS, AAP और NCP (SP) ने दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं किया है, बल्कि शर्तों के साथ समर्थन का संकेत दिया है।

परिसीमन आयोग में विपक्ष को जगह देने की मांग

DMK प्रमुख एमके स्टालिन चाहते हैं कि तमिलनाडु की लोकसभा में मौजूदा 7.18% हिस्सेदारी कम न हो और 1971 की जनगणना के आधार पर मिली सीटों का हिस्सा अगले 25 साल तक सुरक्षित रहे। BRS ने दक्षिण भारत की 24% हिस्सेदारी बचाने और 1971 की जनगणना को आधार बनाने की शर्त रखी है। AAP नेता अमन अरोड़ा ने कहा है कि अगर मसौदा सभी राज्यों को बराबर मौका देता है तो पार्टी को दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बीजेपी के फायदे वाला बिल आया तो विरोध होगा। NCP (SP) की सुप्रिया सुले ने बिल देखने के बाद फैसला लेने की बात कही है और महिला आरक्षण, सभी राज्यों में सीटों में 50% बढ़ोतरी और परिसीमन आयोग में विपक्ष को जगह देने की मांग रखी है।

Also read: ममता गुट को बड़ी जीत! TMC बागी ऋतब्रत बनर्जी को झटका, हाईकोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की रद्द

सरकार को अपने सहयोगियों का साथ मिलने की उम्मीद

BJD और CPI-M ने भी पुराने विवादित प्रावधानों पर दोबारा विचार और सत्र का एजेंडा साफ करने की मांग की है। सरकार को अपने सहयोगियों का साथ मिलने की उम्मीद है, जिसमें TDP, शिवसेना, JDU, LJP (रामविलास), RLD, जनसेना और JDS जैसे दल शामिल हैं। चंद्रबाबू नायडू की TDP और पवन कल्याण की जनसेना भी सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। लेकिन असली खेल DMK, BRS, AAP और NCP (SP) जैसे दलों के हाथ में है, क्योंकि अगर इनकी शर्तें मान ली गईं तो बिल पास हो सकता है और अगर नहीं मानी गईं तो सरकार का नंबर गेम बिगड़ सकता है। अब सबकी नजर 30 नवंबर से शुरू हो रहे स्पेशल सेशन और बिल के फाइनल मसौदे पर टिकी है, जिससे साफ होगा कि कौन सरकार के साथ जाएगा और कौन विरोध में खड़ा रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिसंबर में बैंकों की कितने दिन रहेगी छुट्टी, RBI ने जारी किया लिस्ट; देखें कब-कब है हॉलिडे

December Holiday List:साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने में कुछ दिन का ही वक्त रह गया है। दिसंबर में कई त्योहारों का दौरान का दौर रहने वाला है। ऐसे में बैंक में भी छुट्टी रहेगी। देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध गिरफ्तार, AK-47 और कारतूस बरामद; IAF स्टेशन पर हमले की थी साजिश

JeM Terrirost Arrested:गुजरात के वडोदरा में गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक संदिग्ध ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असम के करीमगंज निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद सहरुल इस्लाम कबीरउद्दीन के रूप में हुई है। एटीएस के मुताबिक, वह भारतीय वायु सेना (IAF) स्टेशन समेत कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की कथित

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast