December Holiday List:साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने में कुछ दिन का ही वक्त रह गया है। दिसंबर में कई त्योहारों का दौरान का दौर रहने वाला है। ऐसे में बैंक में भी छुट्टी रहेगी। देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने छुट्टियों की लिस्ट देख लें।
अगर आप अगले महीने बैंक ब्रांच जाकर क्लियरेंस केवाईसी, ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ये छुट्टी वाली लिस्ट देखनी चाहिए।
दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
दिसंबर में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 6,13, 20 और 27 तारीख को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर में बैंक की छुट्टी रहेगी। कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहार होने के चलते भी छुट्टियां रहेंगी।
दिसंबर 2026 में छुट्टियों की लिस्ट
| तारीख | छुट्टी का अवसर राज्य / क्षेत्र
| 1 दिसंबर | राज्य स्थापना दिवस -अरुणाचल प्रदेश
| 3 दिसंबर | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व - गोवा
| 6 दिसंबर | रविवार - पूरे देश में
| 9 दिसंबर | लोसूंग / नामसूंग उत्सव -सिक्किम
| 10 दिसंबर | लोसूंग / नामसूंग उत्सव -सिक्किम
| 11 दिसंबर | लोसूंग / नामसूंग उत्सव -सिक्किम
| 12 दिसंबर | दूसरा शनिवार -पूरे देश में
| 13 दिसंबर | रविवार -पूरे देश में
| 18 दिसंबर | यू सोसो थाम पुण्यतिथि -मेघालय
| 19 दिसंबर | गोवा मुक्ति दिवस -गोवा
| 20 दिसंबर | रविवार -पूरे देश में
| 24 दिसंबर | क्रिसमस ईव -मिजोरम, नागालैंड और मेघालय
| 25 दिसंबर | क्रिसमस -पूरे देश में
| 26 दिसंबर | चौथा शनिवार -पूरे देश में
| 27 दिसंबर | रविवार -पूरे देश में
| 30 दिसंबर | यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि - मेघालय
| 31 दिसंबर | नए साल की पूर्व संध्या -मिजोरम
Also read: Delhi AQI: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं...कई इलाकों में AQI 270 पार, वजीरपुर-बवाना का हाल बेहाल