Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking:आईसीसी रैंकिंग में भूचाल! शुभमन गिल को भारी नुकसान; ऋषभ पंत कितने नंबर पर

ICC Ranking:आईसीसी रैंकिंग में भूचाल! शुभमन गिल को भारी नुकसान; ऋषभ पंत कितने नंबर पर

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है। इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को टॉप 10 से बाहर होना पड़ा।

वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 856 चल रही है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 856 है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 820 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत का क्या हाल

इस बीच भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। वह टॉप 10 से बाहर तो नहीं गए हैं लेकिन, उनके लिए खतरा बरकरार है। गिल 709 रेटिंग प्वाइंट के साथ 9वें नंबर पर चले गए हैं। हालांकि, भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत 713 रेटिंग प्वाइंट के साथ सातवें नंबर पर बने हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के कप्तान बाबार आजम को हुआ है। वह सीधे 10वें नंबर से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 679 हो चुकी है। दूसरी पाकिस्तान के ही साउद शकील ने 15 स्थानों की बढ़त बनाई है और 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।                                                                                                                    

डेरिल मिचेल को भी हुआ फायदा        

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नंबर चार पर हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 811 है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा नंबर 5 पर मौजूद और न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र छठे स्थान पर कायम है। वहीं, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का हल्का फायदा हुआ है। वह अब आठवें स्थान पर आ गए हैं।            

Also read: वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों बाहर हुए सूर्यकुमार? खुद खोला राज, बोले- ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast