Suryakumar Yadav: भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों बाहर चल रहे है। इस साल जब उन्हें टीम से बाहर किया गया। तो उन्हें एक बड़ा झटका लगा। बता दें कि सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक भी सीरीज में नहीं गंवाई थी और उन्हीं के नेतृत्व में एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया था। इतनी सफलता के बावजूद चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज में उन्हें कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी बाहर कर दिया।
टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार ने खुलकर बातचीत की। टीम से बाहर होने के बाद उनके मन में क्या चल रहा था। इस पर उन्होंने खलकर बात की। उन्होंने माना कि शुरुआत में उन्होंने चयनकर्ताओं के फैसले को स्वीकार करने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय बाद यही सवाल उन्हें भीतर से परेशान करने लगा- ‘ऐसा कैसे हो सकता है? यह संभव कैसे है?।
आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने उस समय को याद किया जब टीम की घोषणा हुई और उनका नाम सूची में नहीं था। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में उनकी पहली प्रतिक्रिया मायूस होने के बजाय मुस्कुराने की थी। सूर्यकुमार ने कहा कि पिछले एक-दो सालों में जब भी उन्हें मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा या चीजें उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं, तब उन्होंने मुस्कुराते हुए खुद को शांत रखने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब तक जो भी अवसर मिले हैं, वह उनके लिए हमेशा आभारी रहे हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखना उनकी कोशिश रहती है।