Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले राज्य के करीब दर्जन भर नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है। इन नेताओं को लेकर जानकारी मिली है कि इनकी सुरक्षा को खतरा है और एहतियात के तौर पर ये कदम उठाया गया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बीएसपी अध्यक्ष मायावती समेत कई मंत्रियों और बड़े नेताओं को सुरक्षा के लिए जैकेट दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुझाव पर यूपी के वीवीआई नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। इन मंत्रियों में जयवीर सिंह, सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर, डॉ संजय निषाद समेत कई नेता शामिल है।
सुरक्षा के मद्देनजर दी गई जैकेट
इनके अलावा सुरेश राणा और संगीत सोम समेत कुछ नेताओं को भीड़ में सिक्योरिटी की लिहाज से इमरजेंसी में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने को कहा गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील राज्य है। राज्य में राजनीतिक बयानबाजी काफी तीखा होता है।
नेताओं को पहले से मिली है सुरक्षा
हालांकि, इन नेताओं को पहले ही जेड, वाई और एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन राजनीतिक रैलियों में भीड़ के दौरान हालात बिगड़ने का डर भी रहता है। माना जा रहा है कि इसी वजह से इनकी सुरक्षा को सख्त किया गया है और बुलेटप्रूफ जैकेट्स मुहैया कराई गई है।
Also read: Uttar Pradesh News:तीन तलाक और हलाला का दबाव,जमीला खातून ने अपनाया हिंदू धर्म; बनीं ज्योति देवी