SC Court Master Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट मास्टर के पद के लिए सीधी भर्ती निकाली है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 20 पद भरे जाएंगे। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते इस पद के लिए आवेदन कर सकते है, जिसके लिए आपको सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर विजिच करना होगा। तो चलिए इस भर्ती से संबंधित जानकारी जानते है।
इन तारीखों पर ध्यान दें
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 25 अक्टूबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख - 15 नवंबर 2026
Also read: SBI Data Leak: SBI के हजारों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर होने का शक, बैंक ने शुरू की जांच
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। जबकि कंप्यूटर पर टाइपिंग की स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
वर्किंग एक्सपीरियंस - अब अगर वर्किंग एक्सपीरियंस की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी सरकारी विभाग या सांविधिक निकाय में प्राइवेट सेक्रेटरी/सीनियर पीए/पीए/सीनियर स्टेनोग्राफर के पद पर कम से कम 5 साल का काम का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 45 सालहोनी चाहिए। इसी के साथ आरक्षित वर्गों को छूट देने का भी प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया
बता दें, सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट मास्टर के पद के लिए चार चरणों में चयन होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा के तहत ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट (100 प्रश्न) होगा। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। दूसरे चरण में अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट होगा। तीसरे चरण में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट होगा। आखिर में इंटरव्यू क्लियर करना होगा।