28 October Gold-Silver Rate: दिवाली-छठ जैसे त्योहारों में अक्सर सोने-चांदी की कीमतों के साथ खरीदारी की डिमांड बढ़ जाती है। जिस वजह से दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलता है। कुल ऐसा ही हाल आज 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को देखने को मिला। आज बाजार खुलने से पहले कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदे भाव में 38 रुपये की गिरावट देखी गई, जिससे इसकी कीमत घटकर 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गई। इसी तरह चांदी के वायदे भाव में 206 रुपये की गिरावट देखी गई, जिससे इसकी कीमत घटकर 1,96,511 रुपये प्रति किलो हो गई।
तो वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,076.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 54.46 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। बता दें, अपने पिछले कारोबारी दिन पर सोना 1,44,138 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,96,717 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें, सोने-चांदी के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपये-डॉलर की चाल और घरेलू मांग के अनुसार बदलते रहते हैं।
Also read: भारत में शुरू हुई लैंड रोवर डिफेंडर की मैन्यूफैक्चरिंग, 34 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती हैं कार
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
दिल्ली
24k सोना - ₹1,43,440
22k सोना - ₹1,31,500
18k सोना - ₹1,07,620
चांदी - ₹2,20,000
मुंबई
24k सोना - ₹1,43,290
22k सोना - ₹1,31,350
18k सोना - ₹1,07,570
चांदी - ₹2,20,000
कोलकाता
24k सोना - ₹1,43,290
22k सोना - ₹1,31,350
18k सोना - ₹1,07,570
चांदी - ₹2,20,000
चेन्नई
24k सोना - ₹1,43,290
22k सोना - ₹1,31,350
18k सोना - ₹1,07,570
चांदी - ₹2,24,900
लखनऊ
24k सोना - ₹1,43,440
22k सोना - ₹1,31,500
18k सोना - ₹1,07,620
चांदी - ₹2,20,000