Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के श्रावस्ती में सनसनीखेज घटना, गर्भवती बहू की मौत; आरोपी ससुर से पूछताछ

UP News: यूपी के श्रावस्ती में सनसनीखेज घटना, गर्भवती बहू की मौत; आरोपी ससुर से पूछताछ

UP News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा कला गांव की है। आरोप है कि मामूली बात पर गुस्साए ससुर ने अपनी बहू की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला आठ महीने की गर्भवती थी।

जानकारी के मुताबिक, ससुर और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गुस्साए ससुर ने महिला पर डंडे से हमला कर दिया। पिटाई में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। हालांकि, विवाद की असल वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होंगी।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने मामले में आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, DTC बस ने बाइक सवार को कुचला; 22 साल के युवक की मौत

Delhi Road Accident: राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो इंदिरा कॉलोनी, पंजाबी बाग का रहने वाला था। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Haryana News: गन्ना किसानों के लिए जरूरी खबर! आधुनिक कृषि उपकरणों के लिए 31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana News: हरियाणा में गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना (गन्ना पर प्रौद्योगिकी मिशन) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के दौरान गन्ना किसानों को मशीनीकरण और आधुनिक उपकरणों का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए किसान 31 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast