Search KhabarFast

Press ESC to close

खेल जगत में शोक की लहर, गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड; तनाव बनी वजह

खेल जगत में शोक की लहर, गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड; तनाव बनी वजह

Para Athelete Neeraj Yadav Dies By Sucide:खेल जगत में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एशियन पैरा में तीन गोल्ड मेडल जीत चुके भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की। दिल्ली के अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस सत्यनारायण ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इस दुखद घटना की जानकारी मिली है लेकिन, नीरज का शव अभी अस्पताल में ही था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ।    

जीत चुके थे तीन गोल्ड मेडल

नीरज यादव भारत के सफल पैरा एथलीटों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि एशियन पैरा गेम्स में कुल तीन गोल्ड मेडल जीते थे। साल 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था।

बचपन से थी बीमारी          

नीरज को सात साल की उम्र में पोस्ट-पोलियो रेजिडुअल नाम की बीमारी होने का पता चला था। उन्होंने शुरुआत में व्हीलचेयर टेनिस खेलना की कोशिश की लेकिन, बाद में पैरा एथलेटिक्स खेलों पर ध्यान दिया। इस खेल में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। नीरज F55 कैटेगरी में मुकाबला करते थे। इस वर्ग में बैठकर खेले जाने वाले फिल्ड इवेंट शामिल हैं। जिनमें शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसे मुकाबले खेले जाते हैं।                

 

Also read: Aaj Ka Mausam 26 October 2026: 26 अक्टूबर को 17 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को भेजा न्योता, जानें किस बैठक के लिए किया आमंत्रित

India Invites Pakistan For Meeting: ऑपरेशन सिंदूर के लगभग डेढ़ साल बाद भारत ने पाकिस्तान को एक बैठक के लिए न्योता भेजा है। ये बैठक दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। भारत ने बैठक के लिए पाकिस्तान के अलावा 10 सदस्यों देशों को आमंत्रित किया है।

Delhi News: 'इस साल 1400+ से ज्यादा घाट बनेंगे', दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान; 16 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे

Delhi Chhath Festival: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आने वाले छठ त्योहार की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संबंधित विभागों, जिला प्रशासन और अलग-अलग एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक डिटेल्ड रिव्यू मीटिंग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की सुविधा, सुरक्षा, सफाई या छठ पूजा को आसानी से कराने के लिए इंतजामों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां तय समय में पूरी होनी चाहिए और अधिकारियों को सिर्फ प्रोग्रेस रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय हर घाट पर खुद जाकर इंतजामों का निरीक्षण करना चाहिए, मुख्यमंत्री ने कहा 'इस साल छठ पूजा के लिए पिछले साल की तुलना में ज्यादा घाट बनाए जाएंगे। इस मौके पर पब्लिक हॉलिडे भी रहेगा।'

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast